{"_id":"5da491f38ebc3e013149a0d6","slug":"south-korea-popstar-sulli-found-dead-in-age-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया की मशहूर गायिका सुल्ली का निधन, घर में मिला शव","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दक्षिण कोरिया की मशहूर गायिका सुल्ली का निधन, घर में मिला शव
Mon, 14 Oct 2019 08:49 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Sulli
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की मशहूर बैंड f(x) की पूर्व सदस्य और पॉप गायिक सुल्ली का निधन हो गया है। उनका शव सोमवार को घर में मिला। सुल्ली काफी समय से साइबर हमले के खिलाफ आवाज उठा रही थीं। 25 साल की सुल्ली का जन्म साल 1994 में हुआ था। उसका असली नाम Choi Jin-ri था।
विज्ञापन
अंग्रेजी वेब साइट डीएनए की खबर के अनुसार सोमवार को सुल्ली का शव दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के Seongnam शहर में उनके घर में मिला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि सुल्ली का मैनेजर बीते रात से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संपर्क ना होने पर मैनेजर सुल्ली से मिलने उनके घर पहुंचा जहां वह मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि सुल्ली लंबे समय से गंभीर अवसाद से जूझ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुल्ली ने साल 2009 में पांच सदस्यों वाले बैंड f(x) में शामिल हुई थीं। वह इस समूह की सबसे मशहूर गायिका थीं। सुल्ली ने साल 2015 में f(x) को छोड़ दिया और अकेले गायिकी शुरू कर दी थी। सुल्ली को पहली प्रसिद्धी साल 2005 में मिली थी जब वह 11 साल की थीं।
विज्ञापन