फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sofia Vergara is Forbes highest paid actress of 2020 Here Is the Full List

मॉर्डन फैमिली स्टार सोफिया वेरगारा बनीं सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली अभिनेत्री, फोर्ब्स की लिस्ट में एक भी भारतीय एक्ट्रेस नहीं

Sun, 04 Oct 2020 04:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Sofia Vergara is Forbes highest paid actress of 2020 Here Is the Full List
फोर्ब्स लिस्ट - फोटो : Twitter- @Forbes

फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में मॉर्डन फैमिली स्टार सोफिया वेरगारा (Sofia Vergara) ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। वह 43 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ फॉर्ब्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। सोफिया का ज्यादातर कमाई 'मॉडर्न फैमिली' और अमेरिका गॉट टैलेंट से होती है। मॉर्डन फैमिली शो की वजह से उन्हें एमी अवॉर्ड भी मिल चुका है।

विज्ञापन


इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं एंजलिना जोली (Angelina Jolie)। उन्होंने 35.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। तीसरे स्थान पर हैं गैल गैडोट। उनकी कमाई 31.5 मिलियन डॉलर आंकी गई है। गैल की फिल्म वंडर वुमन 1984 जल्द ही रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन



चौथे नंबर पर मेलिसा मैकार्थी ($ 25 मिलियन), पांचवें पर मेरिल स्ट्रीप ($ 24 मिलियन) और और छठे  पर एमिली ब्लंट ($ 22.5 मिलियन) शामिल हैं।

निकोल किडमैन ने $ 22 मिलियन के साथ सातवीं रैंक हासिल की है। तो वहीं एलेन पोम्पेओ 8 मिलियन डॉलर के साथ आठवें नबर पर हैं। एलिजाबेथ मॉस को 16 मिलियन के साथ 9वें स्थान पर रखा गया है। वियोला डेविस को इस लिस्ट में 10वीं रैंक मिली है। इस लिस्ट में एक भी भारतीय अभिनेत्री को जगह नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed