फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Snow White trailer Released Rachel Zegler Gal Gadot Marc Webb

Snow White: दर्शकों पर फिर से जादू चलाने आ रही 'स्नो व्हाइट', 'वंडर वुमन' की अभिनेत्री का दिखेगा खतरनाक अंदाज

Wed, 04 Dec 2024 10:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2024 10:57 AM IST
सार

डिज्नी की क्लासिक फिल्म 'स्नो व्हाइट' का नया  संस्करण 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। रैचेल जेग्लर और गैल गैडोट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Snow White trailer Released Rachel Zegler Gal Gadot Marc Webb
स्नो व्हाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

डिज्नी की क्लासिक कहानी 'स्नो व्हाइट' अब एक नए रूप में 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगी। इस फिल्म का निर्देशन मार्क वेब (द अमेजिंग स्पाइडर-मैन के निर्देशक) ने किया है। वहीं, इसका निर्माण 'विकेड' के निर्माता मार्क प्लैट और जैरेड लेबॉफ ने किया है।

विज्ञापन

Bhagam Bhag 2: गोविंदा के बिना बनेगी 'भागम भाग 2'? अभिनेता का प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा

विज्ञापन

फिल्म में दिखेंगी ये हस्तियां

यह फिल्म 1937 में आई डिज़्नी की क्लासिक एनीमेशन फिल्म का एक लाइव-एक्शन म्यूजिकल संस्करण है, जिसमें रैचेल जेग्लर (वेस्ट साइड स्टोरी) ने स्नो व्हाइट की मुख्य भूमिका निभाई है और गैल गैडोट (वंडर वुमन) उनकी सौतेली मां और बुरी रानी के रूप में नजर आएंगी।
Rapper Eminem Mom Dies: रैपर एमिनेम की मां डेबी नेल्सन का निधन, इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ते हुए ली आखिरी सांस

Snow White trailer Released Rachel Zegler Gal Gadot Marc Webb
स्नो व्हाइट - फोटो : यूट्यूब
नए ट्रेलर में क्या है खास बात

नए ट्रेलर में फिल्म के भव्य निर्माण डिजाइन, प्रसिद्ध पात्रों जैसे बैशफुल, डॉक, डोपी, ग्रम्पी, हैप्पी, स्लीपी और स्नीजी की झलक दिखाई गई है। साथ ही, इसमें  'वेटिंग ऑन अ विश' नाम के एक नए मूल गाने का भी प्रस्तुत किया गया है। यह गाना ईजीओटी विजेता बेन्ज पासेक और जस्टिन पॉल की ओर से तैयार किया गया है। उन्हें 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
Jaaved Jaaferi: कभी 'जग्गू' तो कभी 'मानव', जावेद जाफरी ने इन किरदारों से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

डिज्नी की 'स्नो व्हाइट' 21 मार्च 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म क्लासिक स्टोरी के नए संस्करण के रूप में दर्शकों को एक जादुई अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।
Chandni Chowk To Africa: कब आएगी 'चांदनी चौक टू अफ्रीका'? निखिल आडवाणी ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed