फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rapper Eminem Mom Dies Debbie Nelson passes away at 69 due to lung cancer complications

Rapper Eminem Mom Dies: रैपर एमिनेम की मां डेबी नेल्सन का निधन, इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ते हुए ली आखिरी सांस

Wed, 04 Dec 2024 08:43 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Dec 2024 08:43 AM IST
सार

रैपर एमिनेम की मां डेबी नेल्सन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। नेल्सन बीते कुछ वक्त से इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही थीं। 
 

विज्ञापन
Rapper Eminem Mom Dies Debbie Nelson passes away at 69 due to lung cancer complications
रैपर एमिनेम की मां डेबी नेल्सन का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैपर एमिनेम की मां डेबी नेल्सन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रैपर की मां बीते कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं। वहीं, इस बीमारी से जंग लड़ते हुए 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, रैपर की मां का निधन सोमवार, 2 दिसंबर की शाम को सेंट जोसेफ, मिसौरी में हुआ। 

विज्ञापन

बचपन में झेलीं मुश्किलें

1955 में कंसास में जन्मीं नेल्सन ने 2008 के अपने संस्मरण 'माई सन मार्शल, माई सन एमिनेम' में अराजक घरेलू माहौल में अपनी परवरिश का वर्णन किया। जब वह 10 साल से भी कम उम्र की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, जिससे पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी होने के कारण उन्हें बहुत कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी लेनी पड़ी। 16 साल की उम्र में, नेल्सन ने मार्शल ब्रूस मैथर्स जूनियर से शादी की। दो साल बाद अक्तूबर 1972 में उन्होंने रैपर को जन्म दिया।

विज्ञापन

उथल-पुथल भरा रहा मां-बेटे का रिश्ता 

52 वर्षीय ग्रैमी-विजेता रैपर एमिनेम का अपनी मां के साथ रिश्ता काफी उथल-पुथल भरा रहा था। उन्होंने अपने 2002 के गाने 'क्लीनिन आउट माई क्लोसेट' में सार्वजनिक रूप से उनका मजाक उड़ाया था। अपनी मां के बारे में एम के तंज भरे गानों के लिए उन पर 11 मिलियन अमरीकी डॉलर का मानहानि का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Pushpa The Rise: ये रिकॉर्ड कायम कर अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'पुष्पा- द राइज', सीक्वल से मचांएगे धूम

2013 में एमिनेम ने मांगी माफी 

जटिल रिश्ते के बावजूद नेल्सन ने कहा था कि वह अपने बेटे के साथ शांति बनाना चाहती थीं। उन्होंने आगे बढ़ने और अतीत की नाराजगी पर ध्यान न देने का आह्वान किया। 2013 में, एम ने अपने गाने 'हेडलाइट्स' के माध्यम से अपनी मां से माफी मांगी। उन्होंने अपने पालन-पोषण में उनकी भूमिका को स्वीकार किया और खेद व्यक्त किया कि उन्होंने उन्हें पहले धन्यवाद नहीं दिया। हाल के वर्षों में डेबी दूर से अपने बेटे का समर्थन करती नजर आईं। 2022 में शैडी को 'रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम' में शामिल किए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया और यहां तक कि एक वीडियो संदेश के जरिए उन्हें बधाई दी थी। डेबी नेल्सन के परिवार में उनके बेटे एमिनेम और नाथन मैथर्स हैं।

 

Pushpa 2: सेंसर बोर्ड से पास हुआ  'पुष्पा 2: द रूल' का हिंदी संस्करण, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed