Neil Sedaka: गायक-गीतकार नील सेडाका का हुआ निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस
Neil Sedaka Passed Away: मशहूर गायक और गीतकार नील सेडाका 80 की उम्र तक भी साल में दर्जनों कॉन्सर्ट करते थे। उन्होंने अपनी जवानी का जोश और अपनी आवाज की रेंज बनाए रखी।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
नील सेडाका के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, 'हमारे प्यारे पति, पिता और दादा, नील सेडाका के अचानक गुजर जाने से हमारा परिवार बहुत दुखी है। एक सच्चे रॉक एंड रोल लेजेंड, लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और एक कमाल के इंसान की बहुत याद आएगी।'
नील सेडाका निधन कैसे हुआ, इसके बार में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह खबर भी पढ़ें: जेल से रिहा होने के बाद पहली बार नजर आए राजपाल यादव, कैमरे के सामने मजाक के मूड में दिखे अभिनेता
View this post on Instagram
A post shared by Neil Sedaka (@neilsedakamusic)
ब्रिल बिल्डिंग सॉन्गराइटिंग फैक्ट्री के सदस्य, सेडाका ने लिरिसिस्ट हॉवर्ड ग्रीनफील्ड के साथ मिलकर ऐसे गाने बनाए जो 1950 के दशक के आखिर से 1960 के दशक की शुरुआत तक काफी मशहूर हुए। उनके गानों में 'हैप्पी बर्थडे स्वीट सिक्सटीन', 'कैलेंडर गर्ल' और 'ओह! कैरल' शामिल हैं।
80 की उम्र में किए कॉन्सर्ट
सेडाका 80 की उम्र तक भी साल में दर्जनों कॉन्सर्ट करते थे। उन्होंने अपनी जवानी का जोश और बड़ी वोकल रेंज बनाए रखी। उनके गाने दुनिया भर में लाखों में बिके।