फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   singer Badshah will gave his voice in Studio Disney film Aladdin

अलादीन की आवाज बना ये मशहूर भारतीय गायक, सेलेब्रिटी रैपर को मिला म्यूजिक वीडियो का मौका

Mon, 06 May 2019 06:03 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 06 May 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
singer Badshah will gave his voice in Studio Disney film Aladdin
Will Smith - फोटो : twitter
मशहूर हॉलीवुड स्टूडियो डिजनी ने इस साल गर्मियों की छुट्टियों में देसी सिनेमा को तगड़ा कंपटीशन देने की पूरी तैयारी कर रखी है। पिछले महीने मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को रिलीज करने के बाद डिजनी इंडिया इस महीने अपने मशहूर किरदार अलादीन की नई फिल्म रिलीज करने जा रही है। और, हिंदी फिल्मों के दर्शकों को अपनी तरफ खींचने के लिए डिजनी इंडिया ने इस फिल्म से दो मशहूर कलाकारों अरमान मलिक और बादशाह को भी जोड़ लिया है।
विज्ञापन


डिजनी के किरदार अलादीन ने 1992 से भारतीय दर्शकों को अपने आकर्षण में बांध रखा है। अलादीन की एनीमेशन सीरीज दूरदर्शन के दिनों से भारत में लोकप्रिय रही है, तब लोगों को इसका संगीत खासतौर से पसंद आया था। डिजनी की नई तैयारी भारतीय दर्शकों को इसी विरासत से एक नए सिरे से जोड़ने की है। अलादीन पर बनी इस लाइव एक्शन फिल्म में इस बार भी जबर्दस्त गाने हैं, मेलोडी से भरपूर म्यूजिक है और रोमांस व जादू की नई तकनीक के सहारे रची गई रोचक कहानियां। 
विज्ञापन


इस संगीतमय कहानी से हिंदी के ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को जोड़ने के लिए डिजनी ने इस बार मशहूर गायकों अरमान मलिक और बादशाह पर दांव लगाया है। बादशाह फिल्म अलादीन के लिए एक प्रमोशनल गाना और म्यूजिक वीडियो बनाने जा रहे हैं। बादशाह कहते हैं, ‘अलादीन से हम सबकी यादें जुड़ी हैं। मैंने बचपन में इसे खूब देखा है और ये मुझे मिला एक ऐसा मौका है जिसके जरिए मैं फिर से अपना बचपन जी सकता हूं। ये म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है और मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे फैंस इसे जरूर पसंद करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


और, फिल्म अलादीन के हिंदी संस्करण के लिए डिजनी इंडिया का तुरुप का पत्ता बने हैं, अरमान मलिक। हिंदी सिनेमा में एक के बाद एक हिट गाने देते रहे अरमान मलिक की युवाओं में जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। वह इस फिल्म में अलादीन की आवाज बनने जा रहे हैं। अरमान कहते हैं, ‘अलादीन मेरे बचपन का साथी रहा है। इसकी कहानियां देखकर ही मैं बड़ा हुआ हूं। मैं तो इसे किस्मत का तोहफा मानता हूं कि मुझे अब अलादीन की आवाज बनने का मौका मिल रहा है। मैं अलादीन के संगीत पर बने नए गाने तो गाऊंगा ही साथ ही अलादीन की आवाज भी बनूंगा। मैं अपनी इस मेहनत को बड़े परदे पर जल्द से जल्द देखने के लिए बेताब हो रहा हूं।’ डिजनी इंडिया की फिल्म अलादीन भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में 24 मई को रिलीज हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed