फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Selena Gomez shares Unseen wedding pics as she wishes husband Benny Blanco on his birthday

सेलेना गोमेज ने पति बेनी ब्लैंको को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की शादी की तस्वीरें; लिखा- 'मैं दिल से प्यार...'

Mon, 09 Mar 2026 11:02 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 09 Mar 2026 11:02 AM IST
सार

Selena Gomez Husband Benny Blanco Birthday: बेनी ब्लैंको ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आज बेनी की पत्नी और सिंगर सेलेना ने एक पोस्ट शेयर कर अपना प्यार जताया है।

विज्ञापन
Selena Gomez shares Unseen wedding pics as she wishes husband Benny Blanco on his birthday
सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सेलेना गोमेज ने अपने पति बेनी ब्लैंको के जन्मदिन पर खास शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी शादी के पल और निजी जीवन की झलक दिखाई दी।

विज्ञापन

सेलेना का पोस्ट
सेलेना ने अपनी इस पोस्ट में शादी की कई रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ सेलेना ने कैप्शन में पति बेनी ब्लैंको को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। मैं तुम्हें पूरे दिल से प्यार करती हूं।' सेलेना का यह प्यार भरा पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आया। कुछ तस्वीरों में उनकी दोस्त टेलर स्विफ्ट भी नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)




यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के साथ अपनी प्रेम कहानी पढ़कर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, लिखा- 'मैं आभारी हूं...'

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं बेनी ब्लैंको और सेलेना गोमेज
बेंजामिन जोसेफ लेविन, जिन्हें पेशेवर रूप से बेनी ब्लैंको के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता हैं। उन्हें सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम द्वारा 2013 का हैल डेविड स्टारलाईट पुरस्कार मिला है। सेलिना मारी गोमेज एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका है। सेलेना डिज्नी चैनल के एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन धारावाहिक 'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' में एलेक्स रूसो की भूमिका के लिए जानी जाती है। सेलेना ने 'सिंड्रेला स्टोरी', 'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस: द मूवी' और 'प्रिंसेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम' जैसी मुख्य और टेलीविजन फिल्मों में भी अभिनय किया है। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जीवन से जुड़ी खास महिलाओं को किया सम्मान, शेयर की बचपन की तस्वीरें; लिखा- 'मेरी दुनिया...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed