फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Selena Gomez Hollywood actress and singer became first woman who have most followers after Kylie Jenner

Selena Gomez: सेलेना गोमेज ने रचा इतिहास, काइली जेनर को पीछे छोड़ बनीं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पहली महिला

Sun, 19 Mar 2023 09:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स बनाने की लिस्ट में सबसे ऊपर अब सेलेना का नाम है। अब वह इंस्टाग्राम पर पहली ऐसी महिला बन चुकी हैं, जिनके पास सर्वाधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। 

विज्ञापन
Selena Gomez Hollywood actress and singer became first woman who have most followers after Kylie Jenner
सेलेना गोमेज - फोटो : Social media

विस्तार

सेलेना गोमेज हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री और गायिका हैं, जिन्होंने अब अपने नाम एक और नया इतिहास दर्ज कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स बनाने की लिस्ट में सबसे ऊपर अब सेलेना का नाम है। अब वह इंस्टाग्राम पर पहली ऐसी महिला बन चुकी हैं, जिनके पास सर्वाधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। इससे पहले यह किताब काइली जेनर के पास था।

विज्ञापन

सेलेना के इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स
दरअसल, सेलेना के पास इंस्टाग्राम पर अब 400 मिलियन यानी 40 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं, काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 382 मिलियन यानी 38.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही काइली को पीछे छोड़ते हुए सेलेना अब सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली पहली महिला सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। सेलेना जब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं तो उन्होंने बीते महीने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की थी।

Kangana Ranaut:  हिल स्टेशन पर रेस्टोरेंट खोलना चाहती थीं कंगना, आर्थिक तंगी के कारण अधूरा है सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को कहा शुक्रिया

रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने सेलेना ने टिक टॉक पर लाइव बातचीत की थी और उन्होंने कहा था कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास सबसे अच्छे दोस्त हैं और पूरी दुनिया में सबसे अच्छे फैंस भी हैं। मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है।

Bollywood: बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों ने मां के संघर्ष बखूबी दिखाया, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

विज्ञापन

एक पोस्ट पर करोड़ों लाइक्स

हॉलीवुड सिंगर और अभिनेत्री को उनके एल्बम 'सेलेना गोमेज एंड द सीन' के लिए जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सेलेना की तस्वीरें और वीडियो तुरंत वायरल हो जाते हैं। उनके हर एक पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। साथ ही उनके एक पोस्ट पर करोड़ों लाइक्स मिलते हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक की दुनिया में आईं और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Anjali Arora: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जल्द स्टंट करती दिखेंगी अंजलि, बताया किस जानवर से लगता है ज्यादा डर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed