फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Scarlett Johansson starrer and Marvel Film Black Widow Release Postpone amid corona virus

कोरोना वायरस के चलते टली 'ब्लैक विडो' की रिलीज डेट, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Thu, 19 Mar 2020 11:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Mar 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Scarlett Johansson starrer and Marvel Film Black Widow Release Postpone amid corona virus
ब्लैक विडो - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस का पहला मामला 2019 के आखिर में चीन के वुहान शहर में पाया गया था। इसके बाद से ही वायरस ने पूरे विश्व में इस कदर अपना संक्रमण फैलाया कि लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद मार्वेल स्टूडियोज की अगली फिल्म ब्लैक विडो की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। 

अमेरिका में ब्लैक विडो जहां 1 मई को रिलीज होने वाली थी वहीं भारत में इसकी रिलीज की तारीख 30 अप्रैल थी लेकिन कोरोना के संक्रमण की वजह से स्कारलेट की यह फिल्म की रिलीज डेट आगे टाल दी गई है। हालांकि अभी अगली रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


नो टाइम टू डाई, अ क्वाइट प्लेस पार्ट -2 और मुलान जैसी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट भी कोरोना वायरस की महामारी के कारण आगे बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस के कारण विभिन्न देशों में थिएटर आदि बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक विडो को मार्वेल ने भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज करने की तैयारी की है। होली पर फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में नताशा रामानोफ यानी ब्लैक विडो का किरदार काफी रहस्यमयी रहा है। एमसीयू के दर्शक हमेशा ये जानने को उत्सुक रहे हैं कि आखिर ये रूसी योद्धा अमेरिका कैसे पहुंची और कैसे एक एवेंजर बन गई। ब्लैक विडो इसी रहस्य से पर्दा उठाने जा रही है। 


फिल्म के टीजर और ट्रेलर को युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया और अब होली के दिन मार्वेल ने इसका हिंदी ट्रेलर भी जारी कर दिया। हर बार की तरह इस बार भी मार्वेल ने इसकी हिंदी डबिंग में काबिल कलाकारों की मदद ली है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को भी यूट्यूब पर लोग काफी चाव से देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed