{"_id":"5e9ea6e68ebc3e9031064a44","slug":"sarah-cronin-stanley-and-her-father-noel-showing-old-films-on-freeview-channel-talking-pictures-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटी ने शुरू किया अपना टीवी चैनल, घर बैठे दर्शकों को मुफ्त में दिखा रहे फिल्में","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बाप-बेटी ने शुरू किया अपना टीवी चैनल, घर बैठे दर्शकों को मुफ्त में दिखा रहे फिल्में
Tue, 21 Apr 2020 01:26 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
सारा क्रोनिन और नोएल
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरे विश्व में कोरोना के संकट की वजह से सिनेमा ठप्प पड़ गया है। ऐसे में जहां देश में टीवी चैनल्स पुराने शो का प्रसारण कर रहे हैं तो वहीं विदेश से एक बड़ी ही रोचक खबर सामने आई है।दरअसल ब्रिटेन में क्लासिक हॉलीवुड फिल्मों व टीवी सीरियल्स के अधिकार खरीदकर एक पिता और बेटी इन्हें टीवी चैनल पर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हार्डफोर्डशायर चिपरफील्ड विलेज के एक 72 साल के पिता नोएल और उनकी बेटी सारा क्रोनिन ने काफी अनोखा काम किया है। इन दोनों ने मिलकर अपने घर के गार्डन में ही टीवी सेटअप लगाया है और वहीं से ऑफिस चला रहे हैं।ये लोग इस फ्री व्यू टॉकिंग पिक्चर नामक टीवी चैनल पर हॉलीवुड की क्लासिक फिल्में और सीरियल्स चला रहे हैं। बड़ी बात है कि करीब एक हफ्ते में ही इसके व्यूअर्ज लाखों की संख्या में हो गए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते में ही चैनल से 35 लाख लोग जुड़ गए हैं। बताते हैं कि इन दोनों ने उन फिल्मों के अधिकार खरीदे, जिन्हें कोई पसंद नहीं करता था। चैनल पर जूल्स होलैंड की 1960 की स्टाइलिश क्राइम क्लासिक मूवी है, तो अल्फरेड हिचकॉक की 1980 की थ्रिलर भी दिखाई जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान 1953 में बनी फिल्म द कैप्टन पैराडाइस जब दिखाई गई तो दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया। फिल्म में ब्रिटिश एक्ट्रेस सेलिया जॉनसन ने भी अभिनय किया था।
विज्ञापन
बाप- बेटी के इस कारनामे से बाकी चैनल्स हैरत में पड़ गए हैं। खुद इस पिता-बेटी की जोड़ी को हैरत हो रही है कि लॉकडाउन में उनका ये प्रयोग इस तरह सफल हो जाएगा, जिसके बारे में इन्होंने सोचा भी नहीं था। गौरतलब है कि नोलेन और सारा ने 2015 में इस चैनल की शुरुआत की थी।