फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Russia-Ukraine War American show Seinfeld Scene video on Ukrainian people

Russia-Ukrain War: 33 साल पहले इस अमेरिकन शो में दिखाई गई यूक्रेन के लोगों की हिम्मत, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 02 Mar 2022 11:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 02 Mar 2022 11:27 PM IST
सार

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अमेरिकन शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो यूक्रेन की स्थिति पर सटीक बैठ रहा है। ये शो 33 साल पुराना है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War American show Seinfeld Scene video on Ukrainian people
seinfeld - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच के युद्ध ने अब भयानक रूप ले लिया है। रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन पर हमला किया जा रहा है और यूक्रेन की सेना इस स्थिति का डटकर सामना कर रही है। इस जंग में यूक्रेन की जनता ने भी अब हथियार उठा लिए हैं। आम लोग अब अपने देश की रक्षा के लिए आगे आए हैं जिस वजह से दुनियाभर में यूक्रेन के लोगों की तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आपको पता यूक्रेनियंस के इस जज्बे की कहानी सालों पहले एक शो के जरिए भी दिखाई जा चुकी है। लगभग 33 साल पहले अमेरिकन शो Seinfeld आया था, जिसके एक सीन में यूक्रेन के लोगों के जज्बे की झलक देखने को मिली थी और आज की स्थिति पर ये सीन एक दम सही बैठ रहा है। ऐसे में शो में दिखाए गए इस सीन का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि क्रेमर और न्यूमैन (किरदार के नाम) एक सबवे में बैठकर कोई गेम खेलते हैं। इस दौरान वह दोनों दुनिया पर राज करने वाले देशों के बारे में चर्चा भी करते हैं और ये चर्चा धीरे-धीरे बहस में बदल जाती है। इस दौरान क्रेमर वेस्टर्न यूरोप की बात करता है और उसकी जीत पर जश्न मनाने की कोशिश करता है लेकिन तभी न्यूमैन उसे रोक देता है और कहता है कि अभी मैं हारा नहीं हूं। मेरे पास अब भी यूक्रेन की सेना है।
विज्ञापन

 
 
वीडियो में दोनों की बहस यही खत्म नहीं होती। इसके आगे क्रेमर गेम खेलते-खेलते यूक्रेन को कमजोर बताता है और इस देश का मजाक उड़ाता है। वीडियो में आगे ये भी देखा जा सकता है कि क्रेमर और न्यूमैन की बहस वहां मौजूद एक और व्यक्ति सुन रहा होता है, जो काफी देर से शांत रहता है लेकिन जैसे ही क्रेमर यूक्रेन को कमजोर देश बताता है, तो वह आदमी भी भड़क जाता है। वह गुस्से में कहता है, ‘यूक्रेन तुम्हारे लिए खेल है।’ वीडियो में इस व्यक्ति की भावना साफ है कि वह अपने देश के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि Seinfeld साल 1989 से 1998 तक चला था। इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज के समय में भी यूक्रेन और रूस के बीच यही स्थिति बनी हुई है। रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है, तो दूसरी तरफ यूक्रेन हथियार डालने के लिए तैयार नहीं है और साथ ही इस देश की जनता भी आगे बढ़कर दुश्मन देश का सामना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed