{"_id":"f9c65380-58c0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"russell-crowe-keen-to-star-in-an-indian-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्मों में काम करना चाहते हैँ रसेल क्रो","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हिंदी फिल्मों में काम करना चाहते हैँ रसेल क्रो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म 'द इनसाइडर', 'ए ब्यूटीफूल माइंड', 'सिंड्रेला मैन और 'ग्लैडिएटर' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो ने बॉलीवुड में काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। ऑस्कर विजेता 48 वर्षीय रसेल क्रो की हिंदी फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन के साथ वर्ष 2010 में एक फिल्म के लिए बात चली थी लेकिन यह फिल्म बनी नहीं थी। अब एक बार फिर से क्रो की इस फिल्म के साथ जुड़ने की संभावना हैं। क्रो ने कहा कि किसी भारतीय फिल्म में काम करके मुझे बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
दो साल पहले मुझे भारतीय निर्देशक सुदीप्तो सेन से मिलना था और मैंने उनके साथ एक फिल्म के बारे में चर्चा भी की थी। वह ‘इन सर्च ऑफ इमोर्टेलिटी’ नामक फिल्म बनाना चाहते थे जिसे फिलहाल रोक दिया गया है। मैं अभी भी इस इंतजार में हूं कि वे इस पर आगे काम करने के लिए कहें। क्रो ने कहा कि मैंने सुना है कि भारतीय फिल्म उद्योग प्रगति कर रहा है। हॉलीवुड के बहुत से निर्देशक पूर्व की ओर फिल्में बनाने और वहां के अभिनेताओं के साथ काम करने के लिए जा रहे हैं, ऐसा ही दूसरी ओर से भी हो रहा हैं।
विज्ञापन