{"_id":"69e9c384a958a6db410311d5","slug":"russell-brand-sarcasm-about-ex-wife-katy-perry-and-justin-trudeau-relationship-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैटी पेरी के एक्स हसबैंड ने जस्टिन ट्रूडो पर कसा तंज, डेटिंग पर ली चुटकी; बोले- ‘तुमने तो हद कर दी’","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कैटी पेरी के एक्स हसबैंड ने जस्टिन ट्रूडो पर कसा तंज, डेटिंग पर ली चुटकी; बोले- ‘तुमने तो हद कर दी’
Thu, 23 Apr 2026 12:31 PM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:31 PM IST
सार
Katy Perry And Justin Trudeau Relationship: इन दिनों हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही इनके रिलेशनशिप पर कैटी पेरी के पूर्व पति और कॉमेडियन रसेल ब्रांड ने तंज कसा है।
विज्ञापन
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो, रसेल ब्रांड
- फोटो : इंस्टाग्राम@russellbrand
विस्तार
हालिया एक इंटरव्यू में कॉमेडियन और हॉलीवुड एक्टर रसेल ब्रांड ने पूर्व पत्नी कैटी पेरी के नए रिलेशनशिप पर टिप्पणी की है। कैटी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो पर भी कटाक्ष किया है। ऐसा लगता है कि वह कैटी पेरी के इस नए रिश्ते से खुश नहीं है। जानिए, रसेल ब्रांड ने ऐसा क्या कहा?
विज्ञापन
क्या जस्टिन ट्रूडो को नापसंद करते हैं रसेल ब्रांड?
‘द मेगिन केली शो’ में रसेल ब्रांड ने अपनी नई किताब पर चर्चा की। साथ ही कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो के रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। उन्होंने यह भी माना कि वह अपनी शादी को कैटी के साथ संभाल नहीं पाए थे। रसेल ब्रांड ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने अपनी पूर्व पत्नी के साथ बहुत कुछ देखा और सहा है। लेकिन तुमने (कैटी पेरी) तो हद ही कर दी। मुझे ऑरलैंडो ब्लूम (कैरी के एक्स बॉयफ्रेंड) बहुत पसंद था। वह शानदार इंसान था। लेकिन जस्टिन ट्रूडो, शायद फिदेल कास्त्रो की संतान हैं। अरे नहीं, ऐसा कहना एक सीमा रेखा को खींचने के जैसा है।’
विज्ञापन
ट्रूडो और कैटी के फ्यूचर पर क्या बोले रसेल?
अपने इंटरव्यू में रसेल ने ट्रूडो राजनीति करियर पर भी तंज कसा। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे ट्रूडो ने ट्रक ड्राइवर्स के विरोध को संभाला था। रसेल का मानना है कि वह बस सुंदर दिखने वाले राजनेता है। इसके अलावा इंटरव्यू में वह कहते हैं, ‘कैटी पेरी किसी भी पल होश में आ सकती हैं।’ यह कहकर रसेल ने इशारा कर दिया कि कैटी कभी भी जस्टिन ट्रूडो से अपना रिश्ता खत्म करके जिंदगी में आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन