Batman On Ott: इस ओटीटी प्लेटफार्म और टीवी चैनल पर धूम मचाने को तैयार है 'बैटमैन' सामने आई रिलीज की तारीख
रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर द बैटमैन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। अब इसी बीच बैटमैन के प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। जल्दी ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर द बैटमैन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी किया है। अब इसी बीच बैटमैन के प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। जल्दी ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है। जिन लोगों ने अभी तक यह फिल्म सिनेमाघरों में जाकर नहीं देखी है, तो वह अब इसे जल्दी अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर देखने के लिए तैयार हो जाएं।
फिल्म बैटमैन को गोथम सिटी के अंडरवर्ल्ड में जाते हुए दिखाती है, जब एक हत्यारा अपने पीछे गुप्त सुराग छोड़ जाता है। 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म लोकप्रिय अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। रॉबर्ट पैटिनसन के डीसी डेब्यू फिल्म को भारत में भी प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। बात करें रॉबर्ट पैटिनसन की तो उन्होंने ट्वाइलाइट, हाईलाइफ और गुड टाइम जैसी फिल्मों में काम किया है।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट के अनुसार, द बैटमैन को 18 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफार्म एचबीओ मैक्स (HBO Max) पर रिलीज किया जाएगा। तो वहीं 23 अप्रैल 2022 को इसे एचबीओ टीवी चैनल पर भी ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। भारतीय दर्शकों में भी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। लोगों को सुपरमैन और बैटमैन जैसी फिल्मों काफी पसंद आती हैं। ऐसे में इसका ओटीटी पर रिलीज होना फैंस के लिए खुशखबरी तो है ही। अगर आप भी बैटमैन सीरीज देखना पसंद करते हैं और अभी तक इसे सिनेमाघर देखने नहीं जा पाए है, तो अब जल्दी ही इसे अपने फोन स्क्रीन पर देखने के साथ ही टीवी चैनल पर (HBO tv channel) भी देख सकते हैं।