Robbie Coltrane: हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड' का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मशहूर हॉलीवुड फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में 'रूबियस हैग्रिड' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया है। अभिनेता ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शुक्रवार रात एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में 'रूबियस हैग्रिड' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया है। अभिनेता ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हैरी पॉटर के लिए मशहूर रॉबी ब्रिटिश सीरीज 'क्रैकर' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर थे। रॉबी के निधन ने इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
रॉबी कोलट्रैन का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब रॉबी ने अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। इंडस्ट्री में मिली नाकामयाबी के बाद रॉबी क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया।
Godfather Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर गॉडफादर की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म
कोलट्रैन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने फ्लैश गॉर्डन, ब्लैकएडर और कीप इट इन द फैमिली जैसे शोज में भी काम किया। इसके अलावा वह ए किक अप द एइटीज, द कॉमिक स्ट्रिप और अल्फ्रेस्को जैसे कॉमेडी शोज में भी नजर आए थे। साल 1993 और 2006 के बीच प्रसारित हुई जिमी मैकगवर्न की क्रैकर सीरीज में रॉबी एक असामाजिक आपराधिक मनोवैज्ञानिक के किरदार में नजर आए थे।
Star Kids: लुक्स के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं ये स्टार किड्स, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ गए लोगों के होश
इन सबके अलावा रॉबी को हैरी पॉटर में रुबियस हैग्रिड द जाइंट की भूमिका से काफी लोकप्रियता मिली। इस मशहूर फैंचाइजी की शुरुआत 2001 में हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे। रॉबी कोलट्रैन का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
Photos Of The Day: दिशा का ग्लैमरस अवतार और क्यूट अंदाज में जेनेलिया ने जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट