फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rihanna now a Billionaire, became richest woman musician in the world according to Forbes

Rihanna Net Worth: दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बनीं रिहाना, ये हैं मोटी कमाई के साधन

Thu, 05 Aug 2021 02:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 05 Aug 2021 02:54 PM IST
सार

रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बन गई हैं। फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार, रिहाना के पास 1.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
 

विज्ञापन
Rihanna now a Billionaire, became richest woman musician in the world according to Forbes
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार वे किसी आंदोलन राजनीतिक मुद्दे पर बेबाक राय नहीं बल्कि अपनी कमाई की वजह से चर्चा में आई हैं। दरअसल, पॉप स्टार रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बन गई हैं। 'फोर्ब्स' लिस्ट के अनुसार, 33 साल की उम्र में रिहाना के पास 1.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है यानी 1,26,27,61,70,000 रुपये। रिहाना ओप्रा विन्फ्रे के बाद दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला एंटरटेनर भी बन गई हैं। 

विज्ञापन


बारबाडोस में पैदा हुईं रिहाना का असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। 'फोर्ब्स' की रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना की कमाई उनकी गानों के अलावा 'फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स' से भी होती है। वह इस कॉस्मेटिक कंपनी में 50 फीसदी की मालकिन हैं। रिहना की बाकी की कमाई का हिस्सा उनके 'सेवेज एक्स फेंटी लॉन्जिरी कंपनी' से आता है। रिहाना का फैशन ब्रांड "फेंटी फैशन हाउस" मुख्य तौर पर कॉस्मेटिक्स और स्किन केयर प्रोडक्ट पर आधारित है।
विज्ञापन


बता दें, रिहाना ने 2017 में अपनी कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की थी। इस कंपनी में बाकी की 50 फीसदी हिस्सेदारी बर्नार्ड अरनॉल्ट की LVMH कंपनी की है। 'Don't stop the music', 'Love the way you lie', 'Umbrella' जैसे सुपरहिट गाने देने वाली रिहाना सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं। इंस्टग्राम पर 101 मिलियन, जबकि ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना 100 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। रिहाना एक पॉप सिंगर के साथ-साथ एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। वह हॉलीवुड फिल्म बैटलशिप और Ocean's 8 जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed