{"_id":"6a64570e3b52ad53a002d5a7","slug":"resident-evil-director-zach-cregger-reveals-how-austin-abrams-faced-a-near-death-experience-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वह मर जाता', 'रेसिडेंट ईविल' के सेट पर हुए हादसे का निर्देशक ने किया जिक्र; बाल-बाल बचे थे ऑस्टिन एब्राम्स","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'वह मर जाता', 'रेसिडेंट ईविल' के सेट पर हुए हादसे का निर्देशक ने किया जिक्र; बाल-बाल बचे थे ऑस्टिन एब्राम्स
Sat, 25 Jul 2026 11:56 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:56 AM IST
सार
Resident Evil: निर्देशक जैक क्रेगर ने बताया है कि अपकमिंग फिल्म के एक अहम एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर ऑस्टिन एब्राम्स एक जानलेवा हादसे से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
जैक क्रेगर, रेसिडेंट ईविल
- फोटो : एक्स
विस्तार
'रेसिडेंट ईविल' के निर्देशक जैक क्रेगर ने अपनी फिल्म में हुए एक हादसे के बारे में बताया है। उनके मुताबिक एब्राम्स शूटिंग के दौरान क्रेन से गिराई गई एक वजनदार चीज से बाल-बाल बच गए। यह चीज इंसान के शरीर के आकार की थी। इसका वजन 150 पाउंड था।
जा सकती थी अभिनेता की जान
स्लैशफिल्म से बातचीत में क्रेगर ने उस स्टंट सीन का जिक्र करते हुए कहा, 'इससे उसकी जान जा सकती थी। अगर वह एक कदम भी दाईं ओर होता, तो मर ही जाता। यह शॉट फिल्म में है, इसलिए यह सब सार्थक रहा। मैं तो हैरान ही रह गया था।'

रेसिडेंट ईविल
- फोटो : एक्स
वीडियो में क्या है?
पीपल के अनुसार फिल्म के ट्रेलर में थोड़ी देर के लिए दिखाए गए इस सीन में ब्रायन को भागते हुए दिखाया गया है, जबकि उसके आस-पास छतों से शरीर के आकार की चीजें गिर रही हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई महामारी फैल गई हो।
क्रेगर ने कहा कि वह चाहते थे कि धमाके और गिरते हुए शरीर असल में (प्रैक्टिकली) दिखाए जाएं, न कि विजुअल इफेक्ट्स का सहारा लिया जाए।
उन्होंने आगे बताया 'इसलिए, हमें असल में एक ऐसा सीन डिजाइन करना था, जिसमें वह बस भाग रहा हो और उसके आस-पास शरीर गिर रहे हों और धमाके हो रहे हों। मैं इसे वीएफएक्स से नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि यह बस वीएफएक्स जैसा ही लगेगा।'
पीपल के अनुसार फिल्म के ट्रेलर में थोड़ी देर के लिए दिखाए गए इस सीन में ब्रायन को भागते हुए दिखाया गया है, जबकि उसके आस-पास छतों से शरीर के आकार की चीजें गिर रही हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई महामारी फैल गई हो।
क्रेगर ने कहा कि वह चाहते थे कि धमाके और गिरते हुए शरीर असल में (प्रैक्टिकली) दिखाए जाएं, न कि विजुअल इफेक्ट्स का सहारा लिया जाए।
IFFJK 2026: उमर अब्दुल्ला की अपील, कहा- ‘बदला हुआ कश्मीर दिखाएं’, इम्तियाज बोले- कश्मीरियों काे बढ़ावा देंगे
असली लगना चाहिए सीनउन्होंने आगे बताया 'इसलिए, हमें असल में एक ऐसा सीन डिजाइन करना था, जिसमें वह बस भाग रहा हो और उसके आस-पास शरीर गिर रहे हों और धमाके हो रहे हों। मैं इसे वीएफएक्स से नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि यह बस वीएफएक्स जैसा ही लगेगा।'
विज्ञापन
रेसिडेंट ईविल
- फोटो : एक्स
निर्देशक ने की अभिनेता की तारीफ
इस सीन को बारीकी से कोरियोग्राफी और स्टेजिंग के जरिए शूट किया गया था। इमारतों से गिरते शरीरों जैसा असर दिखाने के लिए भारी खून के बैग एब्राम्स के ऊपर लटकाए गए थे और फिर उन्हें नीचे गिराया गया।
इस अनुभव को याद करते हुए, क्रेगर ने अभिनेता की तारीफ की।
कब रिलीज होगी फिल्म?
क्रेगर की 'रेसिडेंट ईविल' 2002 के बाद से इस पॉपुलर वीडियो गेम फ्रेंचाइजी का सातवां फिल्मी अडैप्टेशन है। इस फिल्म में जैक चेरी, काली रीस और पॉल वाल्टर हॉसर भी हैं। 'रेसिडेंट ईविल' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।