{"_id":"69d4866bea4fbeda1c0c3bba","slug":"rapper-offset-shot-near-florida-casino-rushed-to-hospital-no-one-injured-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रैपर ऑफसेट को फ्लोरिडा में मारी गई गोली, अस्पताल में हुए भर्ती; प्रतिनिधि ने दी हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रैपर ऑफसेट को फ्लोरिडा में मारी गई गोली, अस्पताल में हुए भर्ती; प्रतिनिधि ने दी हेल्थ अपडेट
Tue, 07 Apr 2026 09:52 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:52 AM IST
सार
Rapper Offset Shot: रैपर को गोली क्यों मारी गई, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। गोलीबारी की घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालत पर काबू पाया।
विज्ञापन
रैपर ऑफसेट
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर रैपर ऑफसेट अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। उनको कल शाम फ्लोरिडा के हॉलीवुड में एक होटल के बाहर गोली मार दी गई। उनके प्रतिनिधि ने इस घटना की पुष्टि करते हुए उनकी हालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में लिखा 'हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ऑफसेट को गोली लगी है। वह इस समय अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और वह कड़ी निगरानी में हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने क्या जानकारी दी?
खबरों के मुताबिक ऑफसेट को मामूली चोटें आई हैं। अब वह खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने भी एक बयान जारी कर घटनाक्रम का पूरा ब्योरा दिया। उनके मुताबिक यह घटना सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो के पास हुई। सेमिनोल पुलिस डिपार्टमेंट ने मीडिया को बताया 'हमें सोमवार शाम 7 बजे के बाद सेमिनोल हार्ड रॉक हॉलीवुड के बाहर वैले एरिया में हुई एक घटना की जानकारी है। इस घटना में एक व्यक्ति को जानलेवा चोटें नहीं आईं, जिसे हॉलीवुड के मेमोरियल रीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया।

हिरासत में लिए गए दो लोग
उन्होंने आगे बताया 'घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच अभी जारी है। घटनास्थल सुरक्षित है और आम लोगों को कोई खतरा नहीं है। कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।'

BTS: बीटीएस को मिलेगा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड', ग्रुप के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां
करियर और परिवार
ऑफसेट को अटलांटा के हिप-हॉप ग्रुप मिगोस के सदस्य के तौर पर शोहरत मिली थी। इस ग्रुप को 2008 में कुआवो और टेकऑफ के साथ मिलकर बनाया गया था। इस ग्रुप ने 2010 के दशक में चार्ट्स पर अपना दबदबा बनाए रखा। इसने 'मोटर स्पोर्ट', 'वॉक इट टॉक इट' जैसे बड़े हिट गाने दिए। ऑफसेट का असली नाम किआरी केंड्रेल सेफस उर्फ ऑफसेट है। ऑफसेट छह बच्चों के पिता भी हैं। तीन बच्चे उनकी अलग रह रही पत्नी, रैपर कार्डी बी से हैं और तीन पिछली रिलेशनशिप से हैं।