फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Prosecutors drop sex assault case against Hollywood actor Kevin Spacey

ऑस्कर विजेता केविन स्पेसी साबित हो सकते हैं निर्दोष, अभियोजन पक्ष ने यौन उत्पीड़न का केस छोड़ा

Thu, 18 Jul 2019 01:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Jul 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Prosecutors drop sex assault case against Hollywood actor Kevin Spacey
Kevin Spacey

हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे हैं। उन पर मैसाचुसेट्स के एक बार में एक किशोर के यौन उत्पीड़न का आरोप है। अब अभियोजन पक्ष ने केविन स्पेसी के खिलाफ ये केस छोड़ दिया है। दरअसल स्पेसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले किशोर ने सेल फोन संबंधी जांच से मना कर दिया।

विज्ञापन


इस जांच के बाद स्पेसी का निर्दोष साबित होना तय माना जा रहा था जिसे देखते हुए पीड़ित के वकील ने ये केस छोड़ दिया है।

घटना कथित तौर पर नैनटकेट में जुलाई 2016 में हुई थी। पीड़ित पूर्व टेलीविजन प्रस्तोता हीदर अनरुह के बेटे हैं जिन्होंने 2017 में इस घटना पर सार्वजनिक रूप से बात की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पेसी ने उनके बेटे को (जो उस समय 18 साल का था) शराब पिलाई और फिर छेड़खानी की। मैसाचुसेट्स में शराब पीने की न्यूनतम आयु 21 साल है।
विज्ञापन


इससे पहले स्पेसी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह 'हाउस ऑफ कार्डस' के फ्रैंकअंडरवुड के किरदार में नजर आ रहे थे और कोई भी गलत काम करने से इनकार कर रहे थे। उनका कहना था "मैं निश्चित रूप से उन गलतियों की कीमत नहीं चुकाने वाला हूं जिन्हें मैंने नहीं किया। आपको बिना तथ्यों के निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed