फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Steals The Show At Event In Milan With Anne Hathaway And Dua Lipa

मिलान में 'देसी गर्ल' का ब्लैक ड्रेस में दिखा स्वैग, साथ में नजर आईं एनी हैथवे और दुआ लीपा

Tue, 24 Mar 2026 03:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 24 Mar 2026 03:57 PM IST
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मिलान में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की। जहां पर प्रियंका के अलावा हॉलीवुड स्टार ऐनी हैथवे और दुआ लिपा के अलावा कई स्टार्स ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Steals The Show At Event In Milan With Anne Hathaway And Dua Lipa
प्रियंका चोपड़ा और एनी हैथवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन और स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ चमचाती ज्वेलरी में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है। इस इवेंट में प्रियंका के अलावा कई हॉलीवुड अभिनेत्रियां भी नजर आईं। यह पूरा इवेंट फैशन और ग्लैमर से भरा हुआ था, जिसमें हर कोई अपनी स्टाइल से सबका ध्यान खींच रहा था।

विज्ञापन

कई स्टार्स हुए शामिल
हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड ने इटली के मिलान शहर में अपना नया हाई-एंड कलेक्शन लॉन्च किया। यह इवेंट इतना शानदार था कि पूरा कार्यक्रम रेड कार्पेट जैसा लग रहा था। इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, ऐनी हैथवे, दुआ लिपा और जेक गिलनहाल जैसे सितारे शामिल थे। सबकी नजरें इन पर टिकी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का लुक
प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जो मरमेड स्टाइल का था। गाउन के बाएं कंधे पर एक खास डिजाइन बनी हुई थी, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रही थी। उन्होंने बालों को कर्ल कराया था। इसके साथ प्रियंका ने गले में एक खूबसूरत नेकलेस पहना। उनका यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by BVLGARI Official (@bvlgari)


विज्ञापन

बाकी सितारों का लुक

  • एनी हैथवे- इस इवेंट में ऐनी हैथवे वी-नेक बॉल और केप वाली आस्तीन वाले गाउन में नजर आईं।
  • दुआ लिपा- दुआ लिपा गहरे वी-नेक थाई स्लिट गाउन में नजर आईं।
  • लियू यिफेई- लियू यिफेई ने ब्राउन कलर का गाउन पहना, जिसमें डीप नेकलाइन और टैसल डिटेल थी। 
  • किम जी-वॉन- दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम जी-वॉन ने नीले स्ट्रैपलेस गाउन में स्टाइल दिखाया।
  • जेक गिलनहाल- जेक गिलनहाल क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में बहुत हैंडसम लग रहे थे।

यह भी पढ़ें: अलाया एफ ने होंठ और नाक की सर्जरी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मैं छिपाने या झूठ बोलने वाली...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed