Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alaya F reacts to lip and nose job rumours during latest rap walk

अलाया एफ ने होंठ और नाक की सर्जरी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मैं छिपाने या झूठ बोलने वाली...'

Tue, 24 Mar 2026 02:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 24 Mar 2026 02:53 PM IST
सार

Alaya F: अलाया एफ ने अपनी सर्जरी को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी राय पेश की है। उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए अपने चेहरे की क्लोज-अप तस्वीर भी दिखाई। 

विज्ञापन
Alaya F reacts to lip and nose job rumours during latest rap walk
अलाया एफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलाया एफ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस व ब्यूटी टिप्स अक्सर शेयर करती रहती हैं। अलाया ने हाल ही में मुंबई के एक फैशन शो में रैंप वॉक किया था। इस शो के दौरान उनके लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें आईं। जिस पर अब आलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं अलाया
हाल ही में मुंबई के एक फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि अलाया ने अपनी नाक और होंठ की सर्जरी करवा ली है। इस पर अलाया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट करके जवाब दिया। वीडियो में अलाया ने अपने चेहरे को जूम करके कहा, 'दोस्तों, कमेंट्स में बहुत लोग कह रहे हैं कि मैंने नाक और होंठ की सर्जरी करवाई है। मैं वादा करती हूं, मैंने कुछ भी नहीं करवाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिश का है कमाल
अलाया ने आगे कहा, 'अगर मैंने सर्जरी करवाई होती तो मैं खुशी-खुशी आपको बता देती। मैं ऐसी नहीं हूं जो बात छुपाऊं या झूठ बोलूं। देखो, नाक वही है, होंठ भी वही हैं। बस रोशनी का फर्क है। अच्छी आदतें, ज्यादा पानी पीना और चेहरे की मालिश से चेहरा अच्छा लग रहा होगा। लेकिन सर्जरी बिल्कुल नहीं हुई है।'

विज्ञापन

अलाया एफ का करियर
अलाया ने फिल्म ‘जवानी जानमन’ से डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने ‘फ्रेडी’, ‘ऑलवेज प्यार विद डीजे मोहब्बत’ और ‘यू-टर्न’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह फिल्म ‘श्रीकांत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आई थीं। वह पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी हैं।


यह भी पढ़ें: Viral Video: बहन को पत्नी समझने पर फरदीन खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- 'ये मेरी बीवी नताशा नहीं...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed