फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Peter Parker movie Spider Man 4 titled Brand New Day Tom Holland film release on 31 July 2026

Spider Man 4: पीटर पार्कर की 'स्पाइडर मैन 4' के शीर्षक से उठा पर्दा, जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Tue, 01 Apr 2025 11:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 01 Apr 2025 11:56 AM IST
सार

Peter Parker Spider Man 4 Title: टॉम हॉलैंड अभिनित फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' के शीर्षक के साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। अपने पसंदीदा किरदार पीटर पार्कर को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
 

विज्ञापन
Peter Parker movie Spider Man 4 titled Brand New Day Tom Holland film release on 31 July 2026
स्पाइडर मैन 4 के शीर्षक से उठा पर्दा, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013

विस्तार

फिल्म 'स्पाइडर मैन' की अभी तक तीन फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी हैं। पीटर पार्कर के किरदार से सभी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके टॉम हॉलैंड की आगामी फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की आधिकारिक घोषणा अभी कुछ ही देर पहले हुई है। जानिए आप अपने पसंदीदा पीटर पार्कर को कब देख सकेंगे।
विज्ञापन

 

Peter Parker movie Spider Man 4 titled Brand New Day Tom Holland film release on 31 July 2026
'स्पाइडर मैन 4' - फोटो : इंस्टाग्राम@sony
'स्पाइडर मैन 4' का शीर्षक और रिलीज
'स्पाइडर मैन 4' का नाम 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' घोषित किया गया है। सोनी पिक्चर्स ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर 'स्पाइडर मैन 4' के शीर्षक के साथ इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। सोनी पिक्चर्स ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ''मार्वल स्टूडियोज 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे', 31 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Spider-Man (@spidermanmovie)


विज्ञापन
विज्ञापन

'स्पाइडर मैन 4' में पीटर का किरदार
'स्पाइडर मैन 4' पीटर पार्कर के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगी। 'स्पाइडर मैन 4' का निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं। टॉम हॉलैंड अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पाइडर-मैन 4 फिल्म का आधिकारिक शीर्षक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ' के रूप में सामने आते ही, फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

टॉम हॉलैंड ने फिल्म को लेकर कही खास बात
टॉम हॉलैंड को आखिरी बार फिल्म "अनचार्टेड" में देखा गया था। वहीं अब मार्वल्स के प्रशंसकों को स्पाइडर मैन की नई फिल्म को देखने के लिए साल 2026 तक का इंतजार करना होगा। टॉम ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे बेहद अफसोस है कि मैं आपके साथ नहीं हो सका क्योंकि मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी दुनिया में घूम रहा हूं। हमने स्पाइर 'नो वे होम' के आखिर में एक बहुत बड़ा क्लिप हैंगर दिया था, इसलिए 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' एक नई शुरुआत है।''

यह भी पढ़ें:
Fauji: फिल्म 'फौजी' पर आया बड़ा अपडेट, फिर साथ नजर आएगी प्रभास के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी

फिल्म को लेकर निर्देशक का बयान
निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, "मैं दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों की टीम के साथ इस फिल्म पर काम कर रहा हूं। हम सभी रोजाना सूट के वक्त नए तरीके, घटना और भावनात्मक कहानी के बारे में सोच रहे हैं, जो हमने पहले कभी नहीं देखी हो।"

यह भी पढ़ें:
Naagin 7: एकता कपूर ने 'नागिन 7' पर लगाई मुहर, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed