Paul Teal Dies: 'वन ट्री हिल' स्टार पॉल टील का 35 की उम्र में निधन, मंगेतर ने भावुक नोट के साथ दी श्रद्धांजलि
'वन ट्री हिल' फेम स्टार पॉल टील का निधन हो गया है। अभिनेता ने महज 35 की उम्र में कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।
विस्तार
सीडब्ल्यू के शो 'वन ट्री हिल' के सातवें सीजन में नजर आ चुके अभिनेता पॉल टील का निधन हो गया है। 'वन ट्री हिल' में अभिनेता ने जोश एवरी का किरदार निभाया था। महज 35 वर्षीय पॉल ने कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। टील के निधन की पुष्टि एसटीडब्ल्यू टैलेंट एजेंसी से उनके प्रतिनिधियों ने की।
प्रतिनिधियों ने साझा की दुखद खबर
पॉल टील के निधन की दुखद खबर साझा करते हुए उनके प्रतिनिधियों ने कहा, 'उनकी असाधारण प्रतिभा और दयालु भावना ने उन सभी के दिलों को छू लिया, जिन्हें उन्हें जानने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने लिखा, 'वह अपने पीछे जो शून्य छोड़ गए हैं, उसे गहराई से महसूस किया जाएगा।'
मंगेतर ने लिखा भावुक नोट
पॉल टील की मंगेतर एमिलिया टोरेलो ने इंस्टाग्राम पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एमिलिया ने लिखा, 'पॉल, आप मेरे जीवनसाथी, मेरे जल्द ही होने वाले पति, मेरी चट्टान और मेरा भविष्य थे। आपने मुझे खूब हंसाया। आपने मेरे दिल को प्यार से भर दिया, लेकिन आप बहुत जल्दी चले गए वो भी उस लड़ाई में जिसे आपने बेहद बहादुरी से लड़ी।'
View this post on Instagram