फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Paparazzi are just one of countless strands of Hollywood entertainment industry decimated by lockdown

लॉकडाउन से परेशान पैपराजी, कहा- 'हम भी इंसान हैं और हम परेशान हैं'

Fri, 17 Apr 2020 09:23 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 17 Apr 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Paparazzi are just one of countless strands of Hollywood entertainment industry decimated by lockdown
पैपराजी - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा विश्व कोरोना की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। भारत में कुल  12759 तो पूरी दुनिया में अभी तक 1,938,786 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही इस वायरस से अब तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। कोरोना की वजह से जहां बाकी क्षेत्र धीमे पड़ गए हैं तो वहीं सिनेमा भी ठप पड़ गया है। कोरोना वायरस की वजह से सितारे अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं, इसका सबसे बड़ा असर पैपराजी पर पड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल सितारों की आम तस्वीरों को फैंस तक पहुंचाने का काम करने वाले पैपराजी इन दिनों खाली हैं, क्योंकि सितारे ही कहीं आ- जा नहीं रहे हैं। कैलिफोर्निया में पहले जहां रेस्टोरेंट्स, नाइटकल्ब्स और कई अन्य जगहों पर सितारे छाए रहते थे तो अब करीबन एक महीने से सब बंद होने की वजह से सूनसान पड़ा है। समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत में सेलेब्स फोटो एजेंसी बौर- ग्रिफिन (Bauer-Griffin) की ओर से रैंडी बौर (Randy Bauer) ने कहा, 'हर तस्वीर में चश्मे और मास्क हैं, अब सिर्फ तस्वीरों के नाम पर यही मिल रहा है, ये हालात बिलकुल भी अच्छे नहीं है।'
विज्ञापन


बौर ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से करीबन 95 प्रतिशत काम ठप हो गया है। बौर की एजेंसी में करीब 20 फोटोग्राफर्स बतौर फ्रीलांसर काम करते हैं। जो एक महीने में करीब सात हजार तस्वीरें क्लिक करते थे। लेकिन अब ये 500 तस्वीरें भी नहीं रह गई हैं। सब कुछ चौपट सा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस का असर सिर्फ पैपराजी पर ही नहीं बल्कि रेड कार्पेट के फोटोग्राफर्स पर भी देखने को मिल रहा है, चूंकि सभी कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं। चूंकि कोरोना की वजह से अब सितारे सड़कों और पार्टियों में शामिल नहीं हो रहे हैं तो ऐसे में अखबार, मैगजीन और टीवी शोज में इनकी डिमांड बढ़ गई है। सिर्फ ए लिस्टर ही नहीं बल्कि अब डी लिस्टर्स सितारों की तस्वीरें भी पब्लिशर डिमांड कर रहे हैं। बौर कहते हैं, 'ये बड़े अजीब हालात हैं कि जब सितारों की तस्वीरों की डिमांड काफी हाई है लेकिन सप्लाई नहीं के बराबर है।'


हाल ही में मॉडल क्रिसी टीगन (Chrissy Teigen) ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुथ पैपराजी घर के बाहर मेरा इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होगा नहीं कि मैं बाहर जाऊं।' मॉडल के इस ट्वीट को साढ़े लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले थे। फोटोग्राफर मार्क कार्लऑफ (Mark Karloff) ने समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा, 'हमारा भी परिवार है, हम भी इंसान हैं और हम सब अभी परेशान हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed