{"_id":"dff0532a-5983-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pamela-going-back-into-therapy","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैरिपी के बाद वापसी करेंगी पामेला ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
थैरिपी के बाद वापसी करेंगी पामेला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पामेला एंडरसन की ख्याति हॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड गलियारों में भी रही है। भारत में एक बहुत बड़ा वर्ग पामेला को चाहने वाला है। पिछले कुछ समय से पामेला खबरों से बाहर रहीं हैं। अब एकबार फिर पामेला खबरों में हैं। वेबसाइट 'कांटैक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक पामेला ने कहा है कि वह अपने पुराने थेरेपिस्ट से फिर सम्पर्क करेंगी। वह थैरिपी कराकर अपने शरीर को और भी खूबसूरत बनाएंगी। उन्होंने साफ किया है कि अब दर्शक उन्हें थैरिपी के बाद ही देखेंगे। बीते कुछ साल पामेला के लिए अच्छे नहीं रहे थे।
विज्ञापन
पिछले साल टैक्स का भुगतान न करने पर एंडरसन को सरकारी नोटिस भेजा गया था। इस वजह से वह काफी परेशानी में थीं। उन्होंने कहा कि पूरे कर के भुगतान के लिए उन्हें हर महीने राशि चुकानी पड़ रही है। उनके लिए यह काफी मुश्किलों भरा साल रहा है। पामेला भारत के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 4 में नजर आ चुकी हैं। शो में उनके आने से टीआरपी काफी बढ़ गयी थी जिसके कारण भारत के आम दर्शक जो कि हॉलीवुड के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं वो भी पामेला की दीवाने हो गये थे।
विज्ञापन