फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars 2024 why taylor swift not appeared in 96th academy Event read details inside

Oscars 2024: ऑस्कर अवॉर्ड्स में क्यों नजर नहीं आईं टेलर स्विफ्ट? गायिका को लेकर आई यह जानकारी

Mon, 11 Mar 2024 09:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Mar 2024 09:25 AM IST
सार

टेलर स्विफ्ट उन कुछ लोगों में से थीं जो इस अवॉर्ड शो में नहीं दिखीं। उनकी अनुपस्थिति से उनके प्रशंसक काफी निराश नजर आए। फैंस को उम्मीद थी कि उनकी फेवरेट गायिका इस कार्यक्रम में जरूर नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Oscars 2024 why taylor swift not appeared in 96th academy Event read details inside
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

96वां अकादमी पुरस्कार समारोह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख श्रेणियों में ओपेनहाइमर, पुअर थिंग्स, बार्बी जैसी फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। इवेंट में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, कुछ सितारे इस ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में नजर नहीं आए। 

विज्ञापन

Oscars 2024: अकादमी अवॉर्ड्स में छाई 'ओपनहाइमर', पूरे सात ऑस्कर पर किया कब्जा, फिर भी नहीं टूटा यह रिकॉर्ड?

विज्ञापन

फैंस हुए निराश

टेलर स्विफ्ट उन कुछ लोगों में से थीं जो इस अवॉर्ड शो में नहीं दिखीं। उनकी अनुपस्थिति से उनके प्रशंसक काफी निराश नजर आए। फैंस को उम्मीद थी कि उनकी फेवरेट गायिका इस कार्यक्रम में जरूर नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच मीडिया रिपोर्ट से उनके कार्यक्रम में न शामिल होने की वजह सामने आई है। 

इस वजह से नहीं दिखीं सिंगर

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गायिका ने शनिवार को ही अपना सिंगापुर एराज दौरा समाप्त किया है, ऐसे में वहां से उड़ान भर कर लॉस एंजिल्स में पहुंचने में उन्हें 15 घंटे का समय लग जाता। दूसरी ओर, स्विफ्ट के अपनी परफॉर्मेंस के दौरान खांसी  से जूझने की बात भी सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दो कारणों की वजह से ही सिंगर ने इस अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बनाना ही ठीक समझा। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स भी उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सिंगर के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे।

विज्ञापन

टेलर को नहीं मिला था नामांकन

यह लगातार दूसरा  मौका था जब फैंस को बेसब्री से उम्मीद थी कि टेलर स्विफ्ट को आखिरकार उनकी कॉन्सर्ट फिल्म टेलर स्विफ्ट: द एरास टूर के लिए ऑस्कर नामांकन मिलेगा। हालांकि, नियमों का हवाला देते हुए उन्हें नामांकन नहीं मिल सका।
Oscars 2024: दमदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने गए किलियन मर्फी, ऐसे की थी किरदार की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed