फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar Winner Woody Allen Married His Step Daughter Soon-Yi Previn And Accused Of Sexual Abuse By Adopted Daughter

बुरे फंसे: ऑस्कर विजेता निर्देशक पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सौतेली बेटी से कर चुके हैं शादी

Wed, 19 May 2021 06:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 19 May 2021 06:34 PM IST
सार

चार बार ऑस्कर विजेता निर्देशक पर गोद ली हुई बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप।
वुडी ने अपनी सौतेली बेटी से रचाई थी शादी।
ड्रू ने वुडी के साथ काम करने पर पछतावा जाहिर किया।
 

विज्ञापन
Oscar Winner Woody Allen Married His Step Daughter Soon-Yi Previn And Accused Of Sexual Abuse By Adopted Daughter
Woody Allen - फोटो : Instagram

विस्तार

चार बार ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक वुडी एलेन को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है और उन पर उनकी बेटी ने संगीन आरोप लगाए हैं। वुडी एलेन ने अपनी ही सौतेली बेटी Soon-Yi Previn से शादी की थी और अब उनकी अन्य बेटी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


अमेरिकन न्यूज साइट फॉक्स न्यूज के मुताबिक, साल 2020 में ड्रू के टॉक शो 'द ड्रूव बैरीमोर शो' में वुडी एलेन की सौतेली बेटी डाइलन फैरो बतौर गेस्ट आई थीं। इसी शो में उन्होंने ये हैरान करने वाला खुलासा किया था। डाइलन ने कहा था कि उनके पिता जो कि चार बार ऑस्कर विनर है। उन्होंने उनका बचपन में यौन शोषण किया था। जब वो महज सात साल की थीं। इस खुलासे के बाद ड्रू ने वुडी के साथ काम करने पर पछतावा जाहिर किया है।

विज्ञापन

Oscar Winner Woody Allen Married His Step Daughter Soon-Yi Previn And Accused Of Sexual Abuse By Adopted Daughter
Woody Allen And Soon-Yi - फोटो : Instagram

बता दें, साल 1980 में वुडी और मिया रिलेशन में थे। सालों तक साथ काम करने के बाद 1992 में अचानक वुडी ने Soon-Yi Previn के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को सार्वजनिक की थी। जो कि उनकी सौतेली बेटी और उनसे 35 साल छोटी हैं।

खास बात ये है कि Soon-Yi, मिया की गोद ली हुई बेटी है, जिन्हें उन्होंने अपने पहले रिलेशनशिप में रहने के दौरान लिया था। वुडी के इस ऐलान के पांच साल बाद वुडी ने Soon-Yi से शादी कर ली। Soon-Yi ने कई बार कहा है कि उनकी मां मिया और वुडी एलेन भले ही रिलेशनशिप में थे, पर वुडी कभी उनके लिए पिता नहीं थे। उन दोनों के बीच कभी बाप-बेटी जैसे संबंध नहीं थे। ऐसे में उनके साथ प्यार और शादी जैसे रिश्ते में बंधना, Soon-Yi के लिए बड़ी बात नहीं थी।

मिया को अपने पार्टनर वुडी और अपनी गोद ली हुई बेटी Soon-Yi के बारे में तब पता चला, तब उन्होंनें वुडी के घर में बेटी की न्यूड तस्वीरें पाई। ये सब पता चलने के बाद मिया ने तुरंत वुडी से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। इसके बाद मिया को झटका तब लगा जब डाइलन ने वुडी पर यौन शोषण का आरोप लगाया।

इन आरोपों को खारिज करते हुए वुडी ने कहा था कि, 'मिया ने डाइनल को भड़काया और Soon-Yi के साथ हुए रिश्ते के कारण, अब वह मेरे खिलाफ यह प्लान कर रही है।' द कनेक्टिकट स्टेट अटॉर्नी ने मामले की जांच की लेकिन वुडी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज क्लीनिक ऑफ येल को यह केस सौंप दिया जिन्हें यौन शोषण का कोई सबूत नहीं मिला, जिसे बाद में मिया फैरो को ही इसके पीछे दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि वुडी और मिया ने एक बेटा मोसेज और बेटी डाइलन को गोद लिया था, इसके अलावा दोनों का एक बायलॉजिकल बच्चा सैचल भी है। अदालत में वुडी पर यौन शोषण की बात साबित नहीं होने के बावजूद, उन्होंने अपने तीनों बच्चों की कस्टडी खो दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed