फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar rejected Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy bid to Appear in the Event

Oscar 2023: ऑस्कर ने ठुकराया वोलोदिमीर जेलेंस्की का प्रस्ताव, लगातार दूसरे साल लगा यूक्रेनी राष्ट्रपति को झटका

Fri, 10 Mar 2023 12:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 10 Mar 2023 12:15 AM IST
सार

माइक सिम्पसन ने जेलेंस्की को शामिल करने का एकेडमी से अनुरोध किया था, लेकिन इसे रिजेक्ट कर दिया गया। एकेडमी ने इस पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Oscar rejected Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy bid to Appear in the Event
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  को कथित तौर पर लगातार दूसरे वर्ष ऑस्कर द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है। वैराइटी के अनुसार, वह पिछले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद इस रविवार को ऑस्कर में टेलीकास्ट होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है। कॉमेडियन से राजनेता बने जेलेंस्की ने पिछले एक साल में ग्रैमी अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब्स, कान और हाल ही में बर्लिन जैसे फिल्म समारोहों में सैटेलाइट के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के हमले की पहली बरसी थी।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: रणबीर को पहली बार धूम्रपान करते देख कैसा था मां नीतू कपूर का रिएक्शन? अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक डब्लूएमई पावर एजेंट माइक सिम्पसन ने जेलेंस्की को शामिल करने का एकेडमी से अनुरोध किया था, लेकिन इसे रिजेक्ट कर दिया गया। एकेडमी ने इस पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया। बता दें कि उनका प्रस्ताव ऐसे समय पर दिया गया जब पोल के जरिए यह बात सामने आई कि यूक्रेन को सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिकी लोगों के समर्थन में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chaim Topol: ऑस्कर विजेता इस्राइली अभिनेता चैप टोपोल का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

गौरतलब है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद जेलेंस्की कान और वेनिस फिल्म फेस्टिवल के साथ-साथ ग्रैमी अवार्ड्स में सैटेलाइट के माध्यम से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा वह सितंबर में वर्चुअल रूप से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की ओपनिंग बेल भी बजा चुके हैं। जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स में, सीन पेन ने जेलेंस्की का परिचय कराया था। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने संदेश को दोहराते हुए कहा था कि उनका देश रूस से यह जंग जीत जाएगा। साथ ही, उन्होंने यूक्रेन का साथ देने वाले लोगों की प्रशंसा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed