{"_id":"5da19ec28ebc3e0131499ea5","slug":"oscar-nominated-actor-robert-forster-dies-aged-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जैकी ब्राउन' एक्टर रॉबर्ट फॉर्स्टर का 78 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'जैकी ब्राउन' एक्टर रॉबर्ट फॉर्स्टर का 78 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन
Sat, 12 Oct 2019 03:21 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Oct 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट फॉर्सटर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुके हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट फॉर्स्टर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों की मानें तो रॉबर्ट कुछ समय से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने लॉस एंजिलिस में स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
अकादमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- छह दशक में 100 से अधिक फिल्मों में विपुल प्रतिभा, गर्मजोशी के साथ रॉबर्ट फॉर्स्टर ने काम किया है। साल 1998 में उन्होंने "जैकी ब्राउन" में अपने अभिनय के लिए ऑस्कर में नामांकन हासिल किया। धन्यवाद, रॉबर्ट, उन सभी चीजों के लिए जो आपने हमें दिया है।
विज्ञापन
रॉबर्ट ने साल 1967 में आई फिल्म 'रिफलेक्शंस इन अ गोल्डन आई' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं कीं।
सोशल मीडिया पर जैकी ब्राउन के इस दिग्गज कलाकार के निधन पर शोक जताया जा रहा है।
With more than 100 film credits spanning six decades, Robert Forster was a prolific talent who radiated warmth and kindness in everything he did. In 1998, he earned an Oscar nomination for his performance in “Jackie Brown.” Thank you, Robert, for all that you’ve given us. pic.twitter.com/ZwTj21xfw6
विज्ञापन विज्ञापन— The Academy (@TheAcademy) October 12, 2019