फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar awards: top most films which won oscar awards

ऑस्कर अवार्ड्स: आसिफ कपाड़िया की फिल्म 'एमी' को ऑस्कर

Mon, 29 Feb 2016 09:54 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
Oscar awards: top most films which won oscar awards

अमेरिका के लॉस एंजलिस में 88वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आगाज हो चुका है जिसकी मेजबानी क्रिस रॉक कर रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी फीचर का पुरस्कार 'एमी' को दिया गया है। 'एमी' का निर्देशन भारतीय मूल के फिल्म निर्देशक आसिफ कपाड़िया ने किया है।

विज्ञापन


'दि डैनिश गर्ल' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अलीसिया विकांडर को दिया गया है। "ब्रिज ऑफ स्पाइज" के लिए मार्क रायलैंस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। बेस्ट डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट पुरस्कार 'दि गर्ल इन दि रिवरः दि प्राइस ऑफ फॉरगिवनेस' को मिला है।
विज्ञापन


शरमीन उबैद चिनॉय की यह फिल्म पाकिस्तान में ऑनर किलिंग पर आधारित है। ऑस्कर में इस बार सबसे ज्यादा फिल्म 'द रेवनंट' पर सबकी निगाहें रहीं जिसे 12 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। इस फिल्म को बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक जॉर्ज मिलर की फिल्म 'मैड मैक्सः फ्यूरी रोड' को 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म एडिटिंग का पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने भी की शिरकत

Oscar awards: top most films which won oscar awards

दोनों फिल्मों के अलावा 'द बिग शॉर्ट', 'ब्रिज ऑफ स्पाइज', 'ब्रुकलिन', 'द मार्शियन' और 'रूम एंड स्पॉटलाइट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अभिनेता लियोनार्डो डि कैप्रियो पांचवी बार नामांकित हुए हैं। लियोनार्डो 'द रेवनंट' में अपनी भूमिका के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं और उन्हें पहला ऑस्कर मिलने की उम्मीद है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी ऑस्कर अवॉर्ड देने के लिए शिरकत कर रही हैं। ऑस्कर पुरस्कार के समारोह में प्रियंका के साथ क्विंसी जोंस, रीस विदपर्सन, स्टील कैरेल, जेके सिमांस और जार्द लेटो जैसे कलाकार हैं। भारत की ओर से विदेशी फिल्म कैटेगरी में मराठी फिल्म 'कोर्ट' भेजी गई थी लेकिन वो अंतिम पांच में जगह नहीं बना पाई।

इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड की खास बात यह कि इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री की दौड़ में सिर्फ गोरे कलाकार ही शामिल हैं। ऑस्कर पुरस्कारों में सिर्फ गोरे कलाकारों के नामांकन को लेकर विरोध प्रदर्शन का माहौल भी देखा गया। 'दि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज' में श्वेत लोगों का दबदबा है लेकिन इस बार यह घोषणा की गई है कि इसकी सदस्यता में विविधता लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed