फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar Award Know Some Unknown Facts About Awards

सुर्खियों में है ऑस्कर, यहां हैं अवॉर्ड से जुड़े आपके तमाम सवालों के जवाब

Sat, 20 Jun 2020 02:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 20 Jun 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Oscar Award Know Some Unknown Facts About Awards
Oscar award

पूरे विश्व में कोरोना का असर अलग अलग क्षेत्रों पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां इसका बड़ा असर शूटिंग पर हुआ है तो वहीं कई कार्यक्रमों को भी टाला और कैंसिल किया जा रहा है। इन इवेंट्स की लिस्ट में ऑस्कर का भी नाम शामिल हो गया है। ऑस्कर अवॉर्डस शुरू से ही लोगों में चर्चा का विषय रहा है और इसको लेकर कई सवाल फैंस के मन में रहते हैं। जैसे अवॉर्ड की शुरुआत कब से हुई? अवॉर्ड का वास्तविक नाम क्या है? इसका नाम ऑस्कर क्यों रखा गया है। आपके इन तमाम सवालों का जवाब लेकर हम आए हैं। इस पैकेज में आपको ऑस्कर से जुड़ी तमाम बातें बताएंगे।

विज्ञापन


ऑस्कर के लिए दी जाने वाली ट्रॉफी को 1928 में डिजाइन किया गया था। इसे मेट्रो गोल्डविन मेयर (MGM) के चीफ आर्ट डायरेक्टर स्व. सेड्रिक गिब्बन्स ने डिजाइन किया था। खास बात ये है कि इस ट्रॉफी को डिजाइन करने वाले गिब्बन्स ने खुद भी ये अवॉर्ड जीता था। वे अपने करियर में 38 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए और 11 बार ये अवॉर्ड जीता। ये ट्रॉफी 13.5 इंच लंबी और करीब 3.74 किलोग्राम वजनी होती है। ऑस्कर की ट्रॉफी सॉलिड तांबे की बनी होती है, जिसके ऊपर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है। ऑस्कर की आधिकारिक साइट के अनुसार, बीते करीब नौ दशकों में 3100 से ज्यादा ऑस्कर दिए जा चुके हैं। हर साल अवॉर्ड समारोह के लिए 50 ट्रॉफी बनाई जाती हैं। इन्हें बनाने में तीन महीने का समय लगता है।

विज्ञापन

Oscar Award Know Some Unknown Facts About Awards
Oscar award 2018

कई लोगों के जेहन में ये सवाल भी आता है कि क्या कोई स्टार ऑस्कर अवॉर्ड को बेंच भी सकता है? तो इस सवाल का जवाब यहां है। तकनीकी रूप से ऑस्कर विजेताओं के पास पहली बार में उनकी ट्रॉफी बेचने का अधिकार नहीं होता है। अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो नियमानुसार उन्हें पहले ऑस्कर देने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज को एक डॉलर में ट्रॉफी खरीदने का मौका देना होगा।

ऑस्कर का असली 'एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट (Academy Award of Merit)' है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के अनुसार, इस अवॉर्ड के लिए ऑस्कर नाम की चर्चा इसकी शुरुआत के करीब पांच साल बाद 1934 में हुई थी। अवॉर्ड को 'ऑस्कर' नाम देने के पीछे जो कहानी सबसे चर्चित है, वो है कि 'एकेडमी की तत्कालीन लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक ने जब पहली बार अवॉर्ड की ट्रॉफी (statue) को देखा तो कहा कि ये उनके अंकल ऑस्कर से मिलती है। इसके बाद ही एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट को ऑस्कर निकनेम दिया गया।' आज ये इसी नाम से प्रसिद्ध है। बाद में मार्गरेट एकेडमी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी बनीं।

पढ़ें: भूमि पेडनेकर को फिर याद आए सुशांत सिंह राजपूत, लिखा- 'तुम बहुत याद आओगे SSR'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed