फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Online Fraud TV star ordered 90 thousand iPhone for boyfriend

ऑनलाइन फ्रॉड: टीवी स्टार ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए मंगवाया था आईफोन, बॉक्स खोला तो उड़ गए होश

Wed, 30 Jun 2021 02:31 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 30 Jun 2021 02:31 PM IST
सार

इंग्लैंड में रियलिटी टीवी स्टार को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए नया आईफोन मंगाया था, लेकिन उसके साथ बड़ा धोखा हुआ।

विज्ञापन
Online Fraud TV star ordered 90 thousand iPhone for boyfriend
ब्रेनट्री एसेक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड में रियलिटी टीवी स्टार को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए नया आईफोन मंगाया था, लेकिन उसके साथ बड़ा धोखा हुआ। नए फोन का बॉक्स तो उसके घर पहुंचा, लेकिन बॉक्स को जब उसने खोलकर देखा, तो हैरान रह गई। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड में ब्रेनट्री एसेक्स की रहने वाली 25 वर्षीय मोडिना शौकी रियलिटी टीवी स्टार हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर आई-फोन मंगाया था, जिसकी खरीदारी के तीन दिन बाद उन्हें डिलीवरी का नोटिफिकेशन मिल गया। शौकी ने स्टोर से फोन का बड़ा बॉक्स कलेक्ट किया। इस बॉक्स को जब उसने खोलकर देखा, तो हैरान रह गईं। इस बड़े बॉक्स के अंदर A-4 साइज के पेपर की एक खाली शीट थी। 
विज्ञापन


उसने कहा 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा था, मेरा दिल टूट चुका था। पहले कभी ऐसा फ्रॉड मेरे साथ नहीं हुआ था। मैं पूरी तरह से निराश थी। मैं बीमार महसूस कर रहा थी। अपने ब्वॉयफ्रेंड को नया फोन देना चाहती थी, लेकिन मेरा सरप्राइज बिगड़ चुका था।' ब्रेनट्री के एक प्रवक्ता ने कहा कि "धोखाधड़ी होना कोई मजाक नहीं है। ऐसे मामले न केवल भावनात्मक कष्ट पहुंचाते हैं, बल्कि वित्तीय संकट का कारण भी बनते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed