{"_id":"ac52b4d48164d303acf930cf13aa802f","slug":"om-puri-in-steven-speilberg-s-next","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीलबर्ग की फिल्म में ओमपुरी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
स्पीलबर्ग की फिल्म में ओमपुरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
यह ओमपुरी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। अभिनेता ओमपुरी हॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शुमार किए जाने वाले निर्देशक स्पीलबर्ग के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपने संजीदा और अर्थपरक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता ओमपुरी हॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फिल्मकार स्पीलबर्ग की फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
ओमपुरी 'द हन्ड्रेड फुट जर्नी' में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण स्पीलबर्ग करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म में ओम पुरी महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
ओमपुरी ने इसके पूर्व हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। यह फिल्में चर्चित रही हैं। इनमें 'गांधी', 'ईस्ट इज ईस्ट' और 'सिटी ऑफ जॉय' प्रमुख हैं।
विज्ञापन