निकोलस ने कहा अच्छे पति नहीं थे टॉम क्रूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर की जाने कितनी लड़कियों के दिल पर राज करने वाले हॉलीवुड के हैंडसम हंक टॉम क्रूज अपनी बीवियों के दिल पर राज नहीं कर पाए। लड़कियों में सुपर हिट ये हीरो अपनी बीबियों में फ्लॉप साबित हुआ है।
टॉम क्रूज की पूर्व पत्नी और ऑस्कर अवार्ड विजेता अभिनेत्री निकोले किडमैन ने टॉम से शादी टूटने के लंबे अर्से बाद कहा है कि टॉम से 11 साल की विवाह के रिश्ते में उन्होंने कभी भी खुशी नहीं मिल पाई। टॉम के साथ वह कभी भी खुद को सहज महसूस नहीं कर पाई।
निकोले ने कहा कि टॉम से शादी टूटने के बाद ही उनकी मुस्कुराहट वापस लौट पाई और अब जो उनके पति हैं उनके साथ वह बेहद सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं।
टॉम की दूसरी पत्नी कैटी होम्स से उनका विवाद जगजाहिर है ही। कैटी भी टॉम से खुश नहीं रहीं। इससे पूर्व टॉम की सबसे पहली टॉम क्रूजर से की गई शादी सिर्फ तीन साल ही टिक सकी।
ऐसे में तो यही कहा जाएगा कि टॉम अपनी पत्नियों में सुपर फ्लॉप साबित हुए। क्योंकि एक पत्नी से विवाद की बात तो मानी जा सकती है लेकिन तीनों शादियां असफल हो जाए तो बात सोचने वाली है।