फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   New Release: Doctor Strange in the Multiverse of Madness teaser released film to be released in May next year

न्यू रिलीज: डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का टीजर जारी, अगले साल मई में रिलीज होगी फिल्म

Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
सार

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मडनेस स्कॉट डेरिकसन की साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का अगला भाग है। इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, स्टीफन स्ट्रेंज के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
New Release: Doctor Strange in the Multiverse of Madness teaser released film to be released in May next year
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल स्टूडियो ने डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। सामने आए इस टीजर में इविल डॉक्टर स्ट्रेंज और मोर्डो की वापसी का खुलासा हुआ है। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मडनेस स्कॉट डेरिकसन की साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का अगला भाग है। इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, स्टीफन स्ट्रेंज के किरदार में नजर आएंगे। डॉक्टर स्ट्रेंज का यह कैरेक्टर अब तक एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर, एवेंजर्स एंडगेम्स और हाल ही में जारी फिल्म स्पाइडरमैन: नो वे होम में भी दिखाई दिया है।

विज्ञापन

New Release: Doctor Strange in the Multiverse of Madness teaser released film to be released in May next year
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया

सैम राइमी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। डॉक्टर स्ट्रेंज ने स्पाइडरमैन: नो वे होम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब मार्वल के फैंस को इस जादूगर को देखने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मडनेस कुछ ही महीनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म का टीजर स्पाइडरमैन नो वे होम के अंत में दिखाया गया था। लेकिन अब मार्वल ने इसे सोशल मीडिया पर उन दर्शकों के लिए रिलीज किया हैं, जिन्होंने अभी तक स्पाइडरमैन की नई फिल्म नहीं देखी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed