फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   New look At Kristen Stewart As Princess Diana As Biopic Spencer Shoots

प्रिंसेस डायना के लुक में एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट की तस्वीर हुई वायरल, फिल्म 'स्पेन्सर' की शूटिंग में हैं व्यस्त

Fri, 26 Mar 2021 01:33 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Mar 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
New look At Kristen Stewart As Princess Diana As Biopic Spencer Shoots
क्रिस्टन स्टीवर्ट - फोटो : Instagram

इन दिनों एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट बायोपिक फिल्म 'स्पेन्सर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बायोपिक फिल्म 'स्पेन्सर' प्रिंसेस डायना की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में प्रिंसेस डायना का किरदार निभा रही क्रिस्टन स्टीवर्ट की एक तस्वीर शूटिंग सेट से बाहर आ गई है। जिसमें क्रिस्टन हूबहू प्रिंसेस डायना के लुक में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


वायरल हो रही तस्वीर में क्रिस्टन ने वैसा ही कोट पहना हुआ है, जैसे प्रिंसेस डायना पहना करती थी। इसके अलावा उनके छोटे बाल और नीली आंखे इस लुक को पूरा कर रही हैं। बता दें कि प्रिंसेस डायना का ये लुक काफी चर्चा में रहा है और इसी वजह से क्रिस्टन को उनके इस हूबहू लुक में देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्रिस्टन ने अपनी इस फिल्म को लेकर कहा कि, 'मैं उनके साथ भले ही बड़ी ना हुई हूं लेकिन मुझे वो हमेशा से ही पसंद रही हैं। इसलिए मैं उनकी बायोपिक फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हूं। जब प्रिंसेस डायना का निधन हुआ तब मैं काफी छोटी थी। मुझे आज भी याद है उनके पास कई सारे फूल थे। मैंने इतने सार फूल एक साथ कभी नहीं देखे थे। मैं काफी छोटी थी, इसलिए मुझे पता नहीं था कि क्या हुआ है लेकिन अब सोचती हूं तो बुरा लगता है। वो काफी जवान थींं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म 'स्पेन्सर' में प्रिंस चार्ल्स का किरदार अभिनेता जैक फारथिंग निभा रहे हैं। प्रिंस चार्ल्स डायना के पति थे। पिछले दिनों ओपरा विनफ्रे के इंटरव्यू से सुर्खियों में आये प्रिंस हैरी प्रिंसेस डायना के छोटे बेटे हैं। हैरी और उनकी पत्नी मैगन मार्केल पिछले साल ब्रिटिश शाही परिवार से अलग हो गए थे। वो ब्रिटेन छोड़कर अमेरिका चले गए थे। इसके बाद अब दोनों इस इंटरव्यू के कारण चर्चा में आ गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed