फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mufasa The Lion King OTT release Tentative date Know Details Inside

Mufasa The Lion King OTT Release: 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का किया कारोबार, ओटीटी पर कब आएगी मुफासा?

Tue, 07 Jan 2025 10:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:50 AM IST
सार

Mufasa The Lion King OTT Release: मुफासा द लायन किंग बॉक्स ऑफिस पर धांसू कारोबार कर रही है। वहीं, अब इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। 

विज्ञापन
Mufasa The Lion King OTT release Tentative date Know Details Inside
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए 47 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई अब तक की है। कलेक्शन के इन आंकड़ों के साथ यह 2024 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म डिज्नी की 'द लायन किंग' का सीक्वल है, जो साल  2019 में आई थी। भारत में भी यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में सफल रही है। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अब तक कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन

Mufasa Collection Day 18: मुफासा की कमाई में आई गिरावट, जानें 18वें दिन किया कितना कलेक्शन

विज्ञापन
Trending Videos

Mufasa The Lion King OTT release Tentative date Know Details Inside
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर हो रहा फिल्म का इंतजार

फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमहॉल में तो पहुंच ही रहे हैं। साथ ही, बहुत से लोगों को इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि ओटीटी पर यह फिल्म कब आएगी?
Mufasa Collection Day 17: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गरज रहा मुफासा, एक और हॉलीवुड फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

Mufasa The Lion King OTT release Tentative date Know Details Inside
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब आएगी फिल्म?

फिल्म के डिजिटल रिलीज की तारीख का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। मौजूदा शेड्यूल के अनुसार फिल्म निर्माता आमतौर पर सिनेमाई और डिजिटल रिलीज के बीच 100 दिनों का अंतर रखते हैं। इससे पहले 'द लिटिल मरमेड' को 103 दिनों के बाद ओटीटी पर रिलीज किया गया था। वहीं, आमतौर पर डिज्नी अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो महीने बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। इस लिहाज से यह फिल्म जनवरी 2025 के आसपास डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।

विज्ञापन

Mufasa The Lion King OTT release Tentative date Know Details Inside
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में भी कर रही शानदार कमाई

मुफासा इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। बेहतरीन एनिमेशन, शानदार बैकग्राउंड स्कोर और रोचक कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में सफल साबित हो रहे हैं। भारत में यह फिल्म भारत में पहले हफ्ते में 66.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। वहीं, इसने दूसरे हफ्ते में 45.9 करोड़ रुपये कमाए थे। 18वें दिन इस फिल्म का कारोबार एक करोड़ 25 लाख रुपये का रहा था। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed