फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ms Marvel Introduces Iman Vellani as Super Hero Kamala Khan For Upcoming Original Series

मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में पहले मुस्लिम सुपरहीरो की एंट्री, पहली झलक देखकर ही हो जाएंगे हैरान

Fri, 11 Dec 2020 09:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 11 Dec 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Ms Marvel Introduces Iman Vellani as Super Hero Kamala Khan For Upcoming Original Series
मिस मार्वेल - फोटो : Youtube Screen Grab

कमाला खान की वीडियो गेम में एंट्री को मिली कामयाबी के बाद हॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी मार्वेल स्टूडियोज ने इस कहानी को अब परदे पर एक सीरीज के तौर पर आगे ले जाने का काम शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे अगला साल नजदीक आ रहा है, वैसे ही स्टूडियो ने अगले साल रिलीज होने वाले अपने कई प्रोजेक्ट्स की हल्की-हल्की झलकियां दर्शकों को उत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया पर रिलीज भी कर दी हैं। 'लोकी' और 'फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर' के बाद मार्वेल स्टूडियोज ने 'मिस मार्वेल' का भी फर्स्ट लुक रिलीज किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मार्वेल स्टूडियोज ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें लेखकों और निर्माताओं की बातचीत का वीडियो संलग्न है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'मिस मार्वेल एक नया किरदार है जिसे मार्वेल कॉमिक्स से लिया गया है। हम बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि हम कमाला खान के रूप में इमान वेलानी के नाम की घोषणा कर रहे हैं। 'मिस मार्वेल' एक ओरिजिनल टीवी सीरीज है जिसे मार्वेल स्टूडियोज बना रहा है। यह सीरीज अगले साल यानी 2021 के अंत में डिज्नी प्लस पर प्रीमियर होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस मार्वेल इस स्टूडियो की सबसे कम उम्र की सुपर हीरो है। इससे पहले सबसे कम उम्र का सुपर हीरो पीटर पार्कर यानी स्पाइडर मैन था। 'मिस मार्वेल' एक टीवी सीरीज है जिसमें मिस मार्वेल का किरदार निभाने के लिए स्टूडियो ने पाकिस्तानी प्रवासी कनाडाई अभिनेत्री इमान वेलानी का चयन किया है। मार्वेल स्टूडियोज अभी तो सिर्फ इस किरदार को लेकर एक वेब सीरीज बनाना चाहता है लेकिन यह किरदार कैप्टन मार्वेल की अगली फिल्म में भी दिखाई देगा।

बात करें अगर मिस मार्वेल की तो यह कमाला खान नाम की एक पाकिस्तानी लड़की है जो शक्तियां पाकर मिस मार्वेल बनती है और अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में रहती है। मार्वल कॉमिक्स में इस किरदार का जिक्र सबसे पहले वर्ष 2015 में किया गया था। कॉमिक्स में बहुत सारे सुपर हीरोज हैं लेकिन कमाला मार्वेल कॉमिक्स की पहली मुस्लिम सुपर हीरो है। कमाला को मिस मार्वेल नाम भी कैरोल डैनवर्स यानी कैप्टन मार्वेल से मिला है। कमाला कैरोल को ही अपना आदर्श मानती है।

कैरोल डैनवर्स यानी कैप्टन मार्वेल का किरदार ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ब्री लार्सन निभाती हैं। इस किरदार की एक सोलो फिल्म पिछले साल रिलीज हो चुकी है। साथ ही इस किरदार को पिछले साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म 'एवेंजर्स- एंडगेम' में भी दिखाया गया है। यह फिल्म मार्वेल स्टूडियोज की अब तक की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्म रही।

पढ़ें: 'द डर्टी पिक्चर' में शकीला का किरदार करने वाली अभिनेत्री की संदिग्ध मौत, खून में सराबोर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed