सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर दर्शकों में लगातार बनी हुई अरुचि से हिंदी फिल्म निर्माता ही नहीं अब हॉलीवुड निर्माता भी परेशान हो चले हैं। ताजा रिलीज अंग्रेजी फिल्म ‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’ का दुनियाभर में जो हाल हुआ है, उसने इसकी इन्फ्लुएंसर्स आधारित प्रचार रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कहा यही जा रहा है कि फिल्म के प्रचार में इन्फ्लुएंसर्स का जरूरत से ज्यादा प्रयोग सिनेमा के ब्रांड को कमजोर कर रहा है और आम दर्शकों में इससे संदेश ये भी जा रहा है कि अमुक फिल्म एक खास दर्शक वर्ग के लिए ही बनी हैं।
2 of 5
फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से बनी ‘मैड मैक्स’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’ ने अमेरिका के फिल्म निर्माताओं को हिलाकर रख दिया है। अमेरिकी सेना के शहीदों की याद में मई के आखिरी सोमवार को मनाया जाने वाले दिन ‘मेमोरियल डे’ कहलाता है और इसके ठीक पहले के सप्ताहांत में रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर काफी पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। इसी समय को लक्ष्य में रखकर रिलीज हुई ‘फ्यूरियोसा’ का जो कलेक्शन बीते सप्ताहांत रहा है, वह बीते तीन दशकों का इस सप्ताहांत रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कम बताया जा रहा है।
3 of 5
द गारफील्ड मूवी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’ का सोमवार तक का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 3.3 करोड़ डॉलर यानी करीब 275 करोड़ रुपये ही हो पाया है। इससे दो तिहाई बजट में बनी ‘द गारफील्ड मूवी’ ने भी रिलीज के पहले चार दिनों में करीब 3.1 करोड़ डॉलर कमाए हैं। जहां तक दर्शकों की संख्या की बात है तो ‘द गारफील्ड मूवी’ को ‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’ के मुकाबले कहीं ज्यादा दर्शक मिले हैं, हालांकि टिकटों की दरें कम रखने के चलते सोनी के इस बिलौटे ने टिकट खिड़की पर कमाई थोड़ी कम की। लेकिन, बजट के हिसाब से ये फिल्म ‘फ्यूरियोसासा: ए मैड मैक्स सागा’ से कहीं आगे है।
No Entry 2: बोनी कपूर से अनबन के कारण नो एंट्री 2 से बाहर हुए अनिल, सुर्खियों में निर्देशक अनीस बज्मी का दावा
4 of 5
प्रिंस ऑफ परशिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते दशक में मेमोरियल डे पर कामयाबी हासिल न कर पाने वाली फिल्मों में ‘प्रिंस ऑफ परशिया’, ‘टुमारोलेंड’ और ‘एलिसिया थ्रू द लुकिंग ग्लास’ भी शामिल रही हैं। इन तीनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर ‘फ्यूरियोसा’ से कहीं ज्यादा कमाई की लेकिन ये फिल्में फिर भी फ्लॉप रहीं। जैसे कि हिंदी सिनेमा में दिवाली, ईद और तेलुगु सिनेमा में पोंगल के बारे में माना जाता है कि इन अवसरों पर रिलीज होने वाली कमजोर फिल्में भी आमतौर पर अपनी कमाई निकालने में सफल रहती हैं, कुछ कुछ वैसा ही मौका हॉलीवुड फिल्मों के लिए मेमोरियल डे रहता है।
Al Ruddy Died: ऑस्कर विजेता निर्माता अल रूडी का निधन, 94 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
5 of 5
डेलपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महिला प्रधान फिल्मों के लिए मेमोरियल डे अतीत में भी खासा मददगार नहीं रहा है। बीते दशक की फिल्मों में ‘टूंब रेडर’, ‘एलिटा’ का भी हाल बेहाल ही रहा। अब हॉलीवुड की सारी उम्मीदें जुलाई में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ पर टिकी हैं। फिल्म अपने प्रचार प्रसार के लिए परंपरागत साधनों पर ही भरोसा कर रही है और फिल्म की प्री रिलीज टिकट बिक्री भी अब तक संतोषजनक बताई जाती है।
Nikita Dutta: निकिता दत्ता ने 'ज्वेल थीफ- द रेड सन' की शूटिंग की पूरी, सैफ के साथ बिखेरेंगी अभिनय का जलवा