{"_id":"5f02be598ebc3e430d5632cb","slug":"mike-tyson-revealed-he-had-no-clue-he-was-up-for-a-cameo-in-the-hangover-he-was-doing-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स लेने की वजह से माइक टायसन खो बैठे थे होश, 'द हैंगओवर' फिल्म को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ड्रग्स लेने की वजह से माइक टायसन खो बैठे थे होश, 'द हैंगओवर' फिल्म को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
Mon, 06 Jul 2020 11:55 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
द हैंगओवर फिल्म का एक सीन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन (Mike Tyson) ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। माइक ने कहा है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'द हैंगओवर' की शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले तक नहीं पता था कि वह इस फिल्म में हैं क्योंकि तब वह 'ड्रग्स लेते थे'। उन्होंने कहा, मैं उन दिनों ड्रिंक, स्मोक और ड्रग्स कर रहा था...हालांकि, फिर मैंने मूवी की और वो सफल निकली।
विज्ञापन
द हैंगओवर 2009 में आई अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को टॉड फिलिप्स ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 2009 की दसवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि चार दोस्त लास वेगास जाते हैं और ऐसा नशा कर लेते हैं कि एक रात में उनकी दुनिया बदल जाती है। चारों दोस्त नशे की हालत में मशहूर बॉक्सर के घर पहुंचते हैं जिसने एक शेर पाल रखा है। इस मशहूर बॉक्सर का किरदार पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन ने निभाया था।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें ड्रग्स लेने की वजह से ये मालूम ही नहीं था कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। उस वक्त वह नशे में रहते थे। टाइसन ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के एक दिन पहले जब वह नाइट क्लब में पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात फिल्म के एक्टर्स से हुई, तब जाकर उन्हें पता चला कि कल उनकी शूटिंग है।
विज्ञापन