फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Michael Jackson father Joe Jackson died at the age of 89 due to cancer

नहीं रहे पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के पिता, बेटे की पुण्यतिथि के 2 दिन बाद हुई मौत

Thu, 28 Jun 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Michael Jackson father Joe Jackson died at the age of 89 due to cancer
Joe Jackson
फेमस पॉप गायक माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन इस दुनिया में नहीं रहे। जो का निधन उनके बेटे माइकल की पुण्यतिथि के ठीक दो दिन बाद हुआ। माइकल के पिता लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। जो के निधन की जानकारी उनके पोते ने सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन


जो का निधन 89 साल की उम्र में हुआ। माइकल जैक्सन सहित जो के 11 बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आखिरी वक्त में जो जैक्सन बिल्कुल अकेले रह गए थे। डेली मेल से बात करते हुए जरमेन जैक्सन ने कहा - 'हम में से किसी को भी नहीं पता था उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।' 
विज्ञापन


इसके साथ ही जरमेन ने कहा - 'हमारे पिता कहां और किस हालत में है इसकी भी जानकारी हमें नहीं दी जा रही थी।' आपको बता दें, किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। माइकल जैक्सन के नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं। 


माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया। माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed