फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mathieu Reeves film Batman will be released on 1 October 2021 instead of the initial 25th June bow due to lockdown

चमगादड़ से फैले वायरस के लपेटे में आया "बैटमैन", जानिए अब कब तक का लगा लॉकडाउन

Wed, 22 Apr 2020 12:03 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 22 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mathieu Reeves film Batman will be released on 1 October 2021 instead of the initial 25th June bow due to lockdown
Batman - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कोरोना वायरस के चलते हिंदी सिनेमा जगत से लेकर हॉलीवुड तक में आतंक मचा हुआ है। ज्यादातर देशों के सिनेमाघरों से लेकर शूटिंग और फिल्मों, शोज से जुड़े काम पूरी तरह से ठप्प पड़े हुए है। इसी के चलते लगातार फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसकाई जा रही है। लॉकडाउन के अनुसार ही फिल्मों की रिलीज आगे खिसका दी गई है। इसी फेरिस्त में अब हॉलीवुड फिल्म 'बैटमैन' का नाम भी शुमार हो गया है। जानकारी के अनुसार, पहले जहां मैथ्यु रीव की 'बैटमैन' 25 जून 2021 को रिलीज होनी थी वहीं अब यह फिल्म 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।

विज्ञापन

Mathieu Reeves film Batman will be released on 1 October 2021 instead of the initial 25th June bow due to lockdown
Batman - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रॉबर्ट पैटिनसन अभिनीत इस फिल्म की रिलीज तारीख करीब तीन महीने आगे खिसकाने का कारण भी कोविड 19 के चलते मनोरंजन इंडस्ट्री का पूरी तरह से ठप्प पड़ना है। गौरतलब है कि वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली यह पहली फिल्म नहीं है जिसकी रिलीज डेट में तब्दीली हुई है। इससे पहले फिल्म 'द सोप्रनोस' की प्रीक्वल 'द मैनी सैंट्स ऑफ न्यूआर्क' की रिलीज डेट बदलकर 12 मार्च 2021 कर दी गई थी।  पहले यह फिल्म 25 सितंबर 2020 को रिलीज होने के लिए तैयार थी। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का तमाम पोस्ट पोडक्शन से जुड़ा काम अधूरा है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। इस फिल्म को बैटमैन फ्रेंचाइजी के रीबूट के रूप में विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mathieu Reeves film Batman will be released on 1 October 2021 instead of the initial 25th June bow due to lockdown
Batman - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं दूसरी बड़ी फिल्मों की बात करें तो इस आपातकालीन परिस्थितियों में किंग रिचर्ड की बायोपिक करीब एक साल आगे खिसका दी गई है। इस फिल्म में विल स्मिथ मुख्य किरदार में हैं। पहले यह फिल्म 25 नवंबर 2020 को रिलीज होनी थी। वहीं अभी विशेषज्ञों की बातों पर ध्यान दें तो उनके अनुसार अभी जो फिल्म की रिलीज तारीख आगे खिसकाई गई है वह सामान्य लॉकडाउन को मान कर तय की गई है। लेकिन अगर यह लॉकडाउन अपने भयावह रूप में पहुंचता है और हमें इसपर काबू करने में जरुरत से अधिक समय लगता है तब इन तय तारीखों के कोई मायने नहीं रहेंगे और परिस्थिति के अनुसार इन तारीखों में फिर तब्दीली देखी जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed