{"_id":"5e1df9448ebc3e4b43352e85","slug":"marvel-studios-film-black-widow-starrer-scarlett-johansson-special-look-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ब्लैक विडो' के स्पेशल लुक में नताशा के परिवार से उठा पर्दा, भारत में अमेरिका से पहले रिलीज होगी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'ब्लैक विडो' के स्पेशल लुक में नताशा के परिवार से उठा पर्दा, भारत में अमेरिका से पहले रिलीज होगी
Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Black Widow
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद मार्वल की एक और बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक विडो' के स्पेशल लुक का एक वीडियो लॉन्च हो गया है। यह वीडियो इंडिया मार्वल ने अपने यू ट्यूब चैनल पर साझा किया है। 'ब्लैक विडो' में एजेंट नताशा की जिंदगी के अनछुए पहलू पहली बार दर्शकों को विस्तार से देखने को मिलेंगे। सामने आए वीडियो में नताशा के परिवार को एक साथ दुश्मनों का सामना करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
सामने आए स्पेशल लुक वीडियो की शुरुआत में नताशा अपने घर वापस आते हुए दिखाई गई हैं जहां उनकी मुलाकात अपनी बहन से होती है। नताशा की बहन पूछती है कि इतने समय बाद वह यहां क्यों आई हैं। जिसके जवाब में नताशा कहती हैं कि वह भाग रही है। नताशा के पीछे एक खास दस्ते के सैनिक पड़े हुए दिखाई देते हैं। नताशा की बहन भी एक प्रशिक्षित किलर होती हैं जिसकी काबिलियत नताशा के समान ही प्रतीत होती है।
विज्ञापन
वीडियो में नताशा का एक-एक करके पूरा परिवार सामने आता है। जिसका मकसद किसी पुराने मिशन को पूरा करना है। इस वीडियो में 'विडोज' की नई दुनिया भी नजर आती है जिसे नताशा अपना नया दुश्मन बताती हैं। इस वीडियो में नताशा का एक खास डायलॉग है जिसमें वह यह कहती हैं कि अब वह अपने भूतकाल से और नहीं भागेंगी। इस फिल्म में नताशा का मुकाबला शील्ड का इस्तेमाल करने वाले एक ताकतवर दुश्मन से होता है जो नताशा को कड़ा मुकाबला देता है।
विज्ञापन
वीडियो के एक्शन अव्वल दर्जे का नजर आता है। नताशा जिस तरह अपने परिवार के साथ बाइक और हैलीकॉप्टर स्टंट्स के साथ फाइटिंग सीक्वेंस को अंजाम देती हुईं दिखती हैं वह 'एवेंजर्स' सीरीज के स्तर के साथ न्याय करता है। यह फिल्म भारत में अमेरिका से भी एक दिन पहले 30 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल छह भाषाओं में रिलीज हो रही है। 'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद यह मार्वल की एक और सुपरहीरो फिल्म है जिसके लिए दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें: विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन-रोमांच-टेक्नोलॉजी का दिखा फुल डोज
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन