फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Comics Writer and Editor Stan Lee dead at 95

स्पाइडर मैन, हल्क जैसे सुपरहीरोज को गढ़ने वाले स्टेन ली का निधन

Tue, 13 Nov 2018 12:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Marvel Comics Writer and Editor Stan Lee dead at 95

मार्वल कॉमिक्स के जनक और स्पाइडर मैन, हल्क जैसे कॉमिक बुक सुपर हीरो जैसे किरदारों को गढ़ने वाले स्टेन ली का सोमवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। अमेरिका में कॉमिक बुक संस्कृति का चेहरा माने जाने वाले ली ने सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ सालों से कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


उनकी बेटी ने बताया कि उनके पिता अपने सभी प्रशंसकों को बहुत प्यार करते थे। वह महान और बहुत ही सभ्य और सौम्य व्यक्ति थे। 28 दिसंबर 1922 को न्यूयॉर्क में जन्मे ली ने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। बाद में इसमें स्पाइडर मैन, एक्स मैन, हल्क, आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, थोर, डॉक्टर स्टैंज और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदार शामिल किए गए।
विज्ञापन


इन किरदारों पर बाद में फिल्में भी बनीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया। मार्वल की अब तक की लगभग हर फिल्म में स्टेन ली ने कैमियो रोल किया। कॉमिक्स के अलावा ली ने फिल्मों में स्क्रीनप्ले भी लिखे थे। ली की कॉमिक्स के पूरी दुनिया में दीवाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सुपरहीरो फिल्म चक्र बनाई थी

स्टेन ली ने 2013 में अपनी पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म चक्र बनाई थी। कार्टून नेटवर्क, ग्राफिक इंडिया एवं पाओ इंटरनेशनल की साझेदारी में बनने वाली फिल्म चक्र : द इंविंसिबल को कार्टून नेटवर्क पर लांच किया गया था। उन्होंने उस वक्त कहा था कि वह इसे लांच करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म एक युवा भारतीय राजू राय की कहानी है, जो मुंबई में रहता है। राजू और उनके मार्गदर्शक डॉ. सिंह एक ऐसी तकनीकी पोशाक विकसित करते हैं, जिसे पहनने से शरीर के रहस्यमयी चक्र सक्रिय हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed