{"_id":"6a0763a227ed2438d6018220","slug":"mallika-sherawat-recalls-her-first-time-at-cannes-with-jackie-chan-her-bold-look-was-viral-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब कान महोत्सव में मल्लिका शेरावत के ड्रेस ने मचाया था हंगामा, अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कर साझा किया किस्सा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जब कान महोत्सव में मल्लिका शेरावत के ड्रेस ने मचाया था हंगामा, अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कर साझा किया किस्सा
Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
सार
Mallika Sherawat In Cannes: मल्लिका शेरावत ने उस वक्त को याद किया है जब उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। उन्होंने उस वक्त की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
विस्तार
फ्रांस में इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। यहां आलिया भट्ट से लेकर कल्याणी प्रियदर्शन तक ने अपने जलवे दिखाए हैं। इस बीच अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं। उन्होंने जैकी चैन के साथ अपने कान डेब्यू को याद किया है। उन्होंने कई पुरानी तस्वीरें साझा की हैं और एक नोट लिखा है।
विज्ञापन
मल्लिका के ड्रेस से मचा हंगामा
लगभग 2 दशक पहले, 'मर्डर' एक्ट्रेस पहली बार कान के रेड कार्पेट पर एक लो-कट ब्लाउज और घाघरा पहनकर पहुंची थीं। अपने कपड़ों की पसंद से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। मल्लिका ने बताया कि जो ड्रेस उस वक्त बोल्ड लगती थी, वह अब नॉर्मल हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
मल्लिका ने शेयर की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर मल्लिका ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह जैकी चेन के साथ नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में वह अकेले रेड कार्पेट पर पोज दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा 'कान फिल्म फेस्टिवल में यह मेरा पहला मौका था। मैं वहां 20 साल पहले जैकी चैन के साथ गई थी। मैंने एक बहुत ही डीप-कट ब्लाउज के साथ घाघरा पहना था। इस ड्रेस ने हंगामा मचा दिया था!'
मल्लिक को टाइम में मिली जगह
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा 'इसने सुर्खियां बटोरीं, और तो और मुझे मशहूर टाइम मैगजीन में भी जगह मिली। यहां मेरी तुलना सुपरस्टार ब्रिगिट बार्डोट से की गई। एक छोटे शहर की लड़की के लिए... यह सब किसी सपने जैसा था। लोगों ने इसे 'बहुत ज्यादा' कहा था। और अब यह नॉर्मल है।'

View this post on Instagram

मल्लिका शेरावत, जैकी चेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
जैकी चेन के साथ किया काम
ख्याल रहे कि मल्लिका ने 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'द मिथ' में जैकी चैन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस ड्रामा फिल्म में वह सामंथा नाम की एक भारतीय किसान लड़की का किरदार निभाती नजर आई थीं। स्टेनली टोंग के निर्देशन में बनी यह मार्शल आर्ट्स फैंटेसी फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के सफर को दिखाती है।
मल्लिका ने 2002 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अपना डेब्यू किया था। 2004 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में अपनी बोल्ड परफॉर्मेंस के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली। उनकी कुछ खास फिल्मों में ख्वाहिश, बच के रहना रे बाबा, प्यार के साइड इफेक्ट और वेलकम हैं।
ख्याल रहे कि मल्लिका ने 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'द मिथ' में जैकी चैन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस ड्रामा फिल्म में वह सामंथा नाम की एक भारतीय किसान लड़की का किरदार निभाती नजर आई थीं। स्टेनली टोंग के निर्देशन में बनी यह मार्शल आर्ट्स फैंटेसी फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के सफर को दिखाती है।
आलिम हकीम ने सेलेब्स के खिलाफ खोला मोर्चा, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने किया बड़ा एलान
मल्लिका की चर्चित फिल्मेंमल्लिका ने 2002 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अपना डेब्यू किया था। 2004 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में अपनी बोल्ड परफॉर्मेंस के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली। उनकी कुछ खास फिल्मों में ख्वाहिश, बच के रहना रे बाबा, प्यार के साइड इफेक्ट और वेलकम हैं।