फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   madame web trailer released know all details about Dakota Johnson Film

Madame Web: 'मैडम वेब' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
सार

मैडम वेब के ट्रेलर में अन्य स्पाइडर वर्स के किरदारों के होने के संकेत दिया गया है। यह फिल्म संभवतः भविष्य की टीम-अप फिल्म के लिए मंच तैयार करती नजर आएगी। 

विज्ञापन
madame web trailer released know all details about Dakota Johnson Film
मैडम वेब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पाइडर-वर्स 2024 में 'मैडम वेब' की रिलीज के साथ विस्तारित होने के लिए तैयार है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया। फिल्म में डकोटा जॉनसन कैसेंड्रा वेब (मैडम वेब) की भूमिका में हैं और सिडनी स्वीनी जूलिया कारपेंटर की किरदार में हैं, जिन्हें स्पाइडर-वुमन के नाम से भी जाना जाता है। यह फिल्म फरवरी 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन

Nana Patekar: विवादों से गहरा नाता रखते हैं नाना पाटेकर, मी टू सहित इनके चलते मुश्किलों में फंस चुके हैं एक्टर

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर

मैडम वेब के ट्रेलर में अन्य स्पाइडर वर्स के किरदारों के होने के संकेत दिया गया है। यह फिल्म संभवतः भविष्य की टीम-अप फिल्म के लिए मंच तैयार करती नजर आएगी। फरवरी, 2024 को रिलीज के लिए निर्धारित, 'मैडम वेब' स्पाइडर-मैन सिनेमाई ब्रह्मांड से जुड़ी हुई फिल्म है। एसजे क्लार्कसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एम्मा रॉबर्ट्स, सेलेस्टे ओ'कॉनर, इसाबेला मर्सिड, ताहर रहीम, एडम स्कॉट, जोसिया मैमेट और माइक एप्स भी शामिल हैं। इसकी पटकथा बर्क शार्पलेस और मैट सजामा ने लिखी है।
Masaba Gupta: विव रिचर्ड्स पर नस्लवादी टिप्पणी पर हंसकर बुरा फंसे रमीज राजा, मसाबा ने लगाई क्लास

लोगों को पसंद आया ट्रेलर

इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। यूट्यूब पर ट्रेलर आने के कुछ ही समय में इसे छह लाख से अधिक बार देखा गया। वहीं, इसे 32 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। कमेंट बॉक्स में यूजर्स इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'ट्रेलर के डॉयलॉग अच्छे हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, ''मुझे मैडम वेब पसंद आईं। फिल्म के लिए अब और इंताजर नहीं कर सकता।'' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स फिल्म के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं।
Virat Kohli: कोहली के 50वें शतक से खुशी से झूमी फिल्म इंडस्ट्री, एनटीआर से लेकर राजामौली तक ने की जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed