फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lottie Moss declares herself COVID super spreader after enjoying night out with friends amid London Tier 2 restrictions

लॉकडाउन में लोटी मॉस ने दोस्तों के साथ की पार्टी तो फैन ने दिलाई कोरोना की याद, मॉडल ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 14 Dec 2020 09:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 14 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Lottie Moss declares herself COVID super spreader after enjoying night out with friends amid London Tier 2 restrictions
लोटी मॉस - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर ब्रिटिश मॉडल लोटी मॉस ने खुद को सुपर-स्प्रेडर्स कोविड बताया है। उन्होंने यह बात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से लाइव चैट के दौरान कही है। इतना ही नहीं लोटी मॉस ने अपने फैंस के सामने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी दो दोस्तों के साथ किस भी किया। कोरोना वायरस को देखते हुए इस समय पूरे इंग्लैंड में टियर-2 का लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसमें ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने पर प्रतिबंध है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम लाइव के दौरान 22 साल की मॉडल के एक फैन ने कोरोना वायरस को देखते हुए अपनी चिंता भी जारी की। दरअसल इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान लोटी मॉस अपने दोस्तों के साथ घिरी हुई दिखाई दीं। ऐसे में उनके एक फैंन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अपनी चिंता जाहिर की और कहा कि आप सभी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे हैं और मुंह पर मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लोटी मॉस के साथ मौजूद उनकी एक दोस्त ने फैन को तुरंत जवाब देते हुए कहा कि हम सुपर-स्प्रेडर्स हैं। वहीं लोटी मॉस भी अपनी दोस्त की हां में हां मिलाते हुए कहती हैं कि हम सुपर-स्प्रेडर्स कोविड हैं। इतना ही नहीं वह फैन से कहती हैं कि किसी को यह मत बताइए कि आप कैसे काम करेंगे। आप युवा हैं, मजेदार हैं और आपके पास सबसे अच्छा समय हो सकता है जो आप करना चाहते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोटी मॉस ने यह बात इंग्लैंड टियर-2 लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए कही है। दरअसल इंग्लैंड में टियर-2 लॉकडाउन के दौरान सामजिक तौर पर आप कुछ खास दोस्तों या फिर परिवार के लोगों से मिल सकते हैं, जिसके साथ आप रहते हैं। आपको बता दें कि लोटी मॉस इंग्लैंड की मशहूर मॉडल में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनको फोलो करने वाले लाखों फैंस हैं। 

पढ़ें: जानिए कौन हैं 'जॉम्बी एंजेलीना जोली', जिसे हुई है 10 साल जेल की सजा, लगे हैं कई संगीन आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed