{"_id":"c8d8b22a-7442-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"life-of-pi-wins-2-bafta-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लाइफ ऑफ पाई' को दो बाफ्टा पुरस्कार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'लाइफ ऑफ पाई' को दो बाफ्टा पुरस्कार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक आंग ली की भारत केंद्रित फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाइ’ को ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) की तकनीकी श्रेणी में दो सम्मान प्राप्त हुए हैं, जबकि बेन अफलेक की चर्चित फिल्म ‘आरगो’ को तीन पुरस्कार मिले हैं। आरगो को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और निर्देशक का पुरस्कार मिला।बाफ्टा में अवॉर्ड पाने के बाद फिल्म के ऑस्कर्स में भी जीतने की संभावनाएं काफी बढ़ गयी हैं जो कि 24 फरवरी को आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
'लाइफ ऑफ पाई' को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट विजुअल इफेक्ट का अवॉर्ड मिला है। आंग ली की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' एक लड़के पाई की कहानी पर आधारित है जो अपने माता पिता के साथ शिप से यात्रा कर रहा होता है। अचानक समुद्री तूफान में फंसकर शिप के सभी लोग डूब जाते हैं जबकि पाई और तीन जानवर एक लाइफ बोट में बच जाते हैं। बाकी जानवर तो रास्ते में मारे जाते हैं लेकिन पाई और बंगाली टाइगर दोनों कई दिनों तक एक दूसरे के साथ उसी बोट में फंसे रहते है।
विज्ञापन
फिल्म यह दिखाती है कि एक ही नाव में होने के बावजूद पाई किस तरह से शेर से अपने आप को बचाने के साथ शेर को भी बचाता है। फिल्म का 3डी इफेक्ट बेहतरीन है। सूरज शर्मा ने बालक पाई की भूमिका अदा की है। इरफान खान ने सीनियर पाई और तब्बू ने पाई की मां का किरदार निभाया है। दूसरी तरफ बाफ्टा में सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाली फिल्म 'आरगो' की कहानी 1979 में घटित वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन