फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Laverne & Shirley Actor David Lander the actor who played Squiggy has died at age 73

हॉलीवुड अभिनेता डेविड लैंडर का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 06 Dec 2020 04:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 06 Dec 2020 04:27 PM IST
सार

  • हॉलीवुड अभिनेता डेविड लैंडर का हुआ निधन।
  • 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस।
  • दशकों से स्केलेरोसिस नामक बीमारी से लड़ रहे थे लैंडर।

विज्ञापन
Laverne & Shirley Actor David Lander the actor who played Squiggy has died at age 73
डेविड लैंडर - फोटो : Twitter

विस्तार

लोकप्रिय एबीसी कॉमेडी 'लावर्ने और शर्ली' में 'स्क्विगी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता डेविड लैंडर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी लैंडर की पत्नी, बेटी और दामाद ने एक ईमेल के जरिए दी। उन्होंने बताया कि लैंडर का निधन 4 दिसंबर को 73 वर्ष की उम्र में हो गया है।

विज्ञापन


लैंडर दशकों से स्केलेरोसिस नामक बीमारी से लड़ रहे थे। जिसका इलाज सीडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में चल रहा था। इसी बीमारी के चलते लैंडर्स का निधन हो गया। उनके परिवार ने जारी किए अपने बयान मेंकहा कि 'यह बहुत शांतिपूर्ण था। उन्होंने 37 वर्षों तक एमएस के साथ एक कठिन लड़ाई की थी और उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जैसा मैंने कभी नहीं देखा, और इसने मुझे जीवन की महत्वपूर्ण चीजों के बारे में सिखाया।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मैकेनन ने भी सोशल मीडिया के जरिए लैंडर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि मैकेनन और लैंडर्स की सालों तक साझेदारी रही है। दोनों ने लंबे समय तक साथ मिलकर लोगों को खूब हंसाया है। दोनों कॉलेज के दिनों से ही साथ रहे हैं।




गौरतलब है कि लैंडर ने साल 1976 से 1983 तक चले शो 'लावर्ने और शर्ली' में स्क्विगी की भूमिका निभाई। लैंडर्स और माइकल मैककेन जब विश्वविद्यालय में थे तभी उन्होंने इन किरदारों का निर्माण किया था। दोनों की साझेदारी लंबे समय तक रही।

पढ़ें: सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, एमबीबीएस की 23 वर्षीय छात्रा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed