ब्लैक मेकअप में तस्वीर पोस्ट करने पर कुवैत की मेकअप आर्टिस्ट पर लगा नस्लवाद का आरोप
कुवैत की एक मेकअप आर्टिस्ट गहदीर सुल्तान (Ghadeer Sultan) पर नस्लवाद का आरोप लगाया गया है। मेकअप आर्टिस्ट सुल्तान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में उन्होंने खुद को मेकअप के द्वारा काले रंग में दिखाया।
इसके बाद आलोचकों ने गोरे होने के बाद इस तरह की तस्वीर पोस्ट करने के लिए उनपर नस्लभेद का आरोप लगाते हुए निंदा की। सुल्तान ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक छोटी वीडियो क्लिप पोस्ट की। इस वीडियो में बैकग्राउंड में वी आर द वर्ल्ड गाना चल रहा है साथ ही चेहरे के अलग अलग रंग दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने ब्लैकफेस में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे 44,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं। इस तस्वीर के बाद कुछ लोगों ने उनकी निंदा की तो कुछ उनके सपोर्ट नें भी खड़े दिखाई दिए। सुल्तान के इंस्टाग्राम पर दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं।
ट्रोलर को जवाब देने के लिए सुल्तान ने ब्लैकफेस में खुद की एक और तस्वीर पोस्ट की। जिसके कैप्शनमें उन्होंने लिखा- वह नस्लवादी नहीं हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Ghadeer Sultan - غدير سلطان (@ghdor.sultan) on
View this post on Instagram
🖤 HAPPY New Year 🖤 #2020 @ghadeersultan.beautysalon
A post shared by Ghadeer Sultan - غدير سلطان (@ghdor.sultan) on